Share Market News

Petrol Diesel Price Today : सोमवार को डीजल के दामों में मिली राहत, पेट्रोल की कीमतें रहीं स्थिर

Petrol Diesel Price Today : सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं डीजल के दाम में जनता को मिली राहत।

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th July 2020

नई दिल्ली। शुक्रवार को पेश हुए बजट ( budget ) के बाद पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel price today ) के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन सोमवार को डीजल ? की कीमतों ( Diesel price ) में आम जनता को राहत मिली है। वहीं, पेट्रोल के दाम ( petrol price ) में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज डीजल की कीमतों में 05 पैसे से लेकर 14 पैसे तक की गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको बताते हैं कि आपको अपने शहर में पेट्रोल खरीदने के लिए कितने रुपए चुकाने होंगे-

डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

मोदी सरकार ने बजट में डीजल पर एक रुपए की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, जिसके बाद शनिवार को डीजल की कीमतों में 3 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। शनिवार को डीजल के दाम में हुई गिरावट के बाद आज यानी सोमवार को डीजल की कीमतों में आम जनता को कुछ राहत मिली है। आईओसीएल की बेवसाइट के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल की कीमतों में 10 पैसे तक की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद आज दिल्लीवासियों को एक लीटर डीजल खरीदने के लिए 66.59 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में डीजल की कीमतों में क्रमश: 05 पैसे और 14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद कोलकाता में डीजल के दाम 68.54 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां डीजल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई है, जिसके बाद यहां डीजल के दाम 69.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमतें रहीं स्थिर

आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 72.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। इसके अलावा देश के तीन अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं, इन शहरों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल खरीदने के लिए आज क्रमश: 78.57, 75.15, 75.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। पेट्रोल की कीमतों में पिछले दो दिनों से किसी भी तरह का बदलाव नहीं हे रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
08 Jul 2019 08:52 am
Published on:
08 Jul 2019 08:02 am
Also Read
View All