
नर्इ दिल्ली। बीते दिन यानी मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी लेकिन आज (बुधवार) को कुछ ही शहरों तेल के दाम में बदलाव देखने को मिला है। देश के चार बड़े महानगरों में से केवल एक महानगर में ही तेल के दाम में कटौती हुर्इ है। तेल कंपनियों ने अधिकतर शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम को स्थिर रखा है। इसके पहले लगातार तीन दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिला था। प्रमुख शहरों की बात करें ताे आज सिर्फ चेन्नर्इ में ही पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 फीसदी की कटौती की गर्इ है। चेन्नर्इ में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 79.18 रुपये है वहीं डीजल के दाम की बात करें तो ये भी 2 पैसे की कटौती के बाद 71.59 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
ये हैं आज के नए दाम
बाकी के तीन महानगराें की बात करें तो आज देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.23 रुपये, कोलकाता में 79.10 रुपये प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 83.68 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमतों की बात करें तो आज दिल्ली में डीजल का दाम 67.79 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 70.48 रुपये प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 71.97 रुपये प्रति लीटर है।
आेपेक देशों ने कच्चे तेल के उत्पाद बढ़ाने का लिया है फैसला
गौरतलब है कि 15 जून 2017 से सरकार ने तेल कंपनियों को राेजाना आधार पर तेल की कीमतें तय करने की छूट दी है। इसके पहले तेल की कीमतों में हर 15 दिन बाद बदलाव किया जाता था। बता दें कि पिछले माह ही आेपेक देशों ने अपनी बैठक में फैसला लिया था कि वो प्रति दिन दस लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पाद काे बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें -