Share Market News

चार दिन बाद कम हुर्इ पेट्रोल की कीमत, डीजल के दाम अभी तक स्थिर

19 जून को पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गर्इ है, इससे पहले पेट्रोल के दाम में पांच दिन पहले 15 जून को कटौती की गर्इ थी।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 9:23 AM IST
Petrol
चार दिन बाद कम हुर्इ पेट्रोल, डीजल के दाम अभी तक स्थिर

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने आज देश की जनता को मामूली राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में कटौती की है। वहीं डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। पेट्रोल के दामों में 12 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गर्इ है। इससे पहले पेट्रोल के दाम में पांच दिन पहले 15 जून को कटौती की गर्इ थी। वहीं डीजल में कटौती तीन दिन पहले की गर्इ थी।

पेट्रोल के दाम हुए कम
आर्इआेसीएल की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल के दामों में मामूली कटौती के साथ राहत देने की कोशिश की गर्इ है। अगर महानगरों की बात करें तो आज 12 पैसे तक कम हुए। नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ। जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम राजधानी में 76.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे की कटौती की गर्इ है। जिससे वहां पेट्रोल के दाम 78.94 रुपए प्रति लीटर हो गए। चेन्नर्इ में भी 8 पैसे कटौती के साथ पेट्रोल की कीमत 79.16 रुपए प्रति लीटर हो गए। सबसे ज्यादा मुंबर्इ में कम हुए हैं। वहां 12 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिससे मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम 79.16 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

12 पैसे तक कम हुए दाम






























शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर)कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर)
नर्इ दिल्ली76.2708
कोलकाता78.9408
मुंबर्इ84.0612
चेन्नर्इ79.1608


डीजल के दाम में नहीं हुर्इ कटौती
19 जून को लगातार तीसरे दिन भी डीजल के दाम में कोर्इ कटौती नहीं की गर्इ। 17 जून को कटौती करने के बाद देश को उम्मीद थी कि डीजल के दामों में लगातार कटौती की जाएगी। लेकिन एेसा नहीं हुआ। वास्तव में देश में महंगार्इ दर डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण भी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार थोक महंगार्इ दर पिछले एक साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। जिसमें एक कारण डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्घि भी मानी जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि 20 जून को डीजल के दामों में कटौती होती है या नहीं? अगर दाम कम होते हैं तो कितने होते हैं।

17 जून से स्थिर है डीजल के दाम

























शहरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर)
नर्इ दिल्ली67.78
कोलकाता70.33
मुंबर्इ72.13
चेन्नर्इ71.54
Updated on:
19 Jun 2018, 9:23 AM IST
Published on: