
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार भले ही अपने आथिर्क नीतियों को लेकर खुद की पीठ थपथपाने मे लगी हो लेकिन आरबीआई के ताजा सर्वेक्षणों की एक सीरीज में ये बात सामने आया कि सामान्य अर्थव्यवस्था काफी निराशाजनक हालत में है। और इसके साथ ही नई नौकरियों के लिए मिलने वाला अवसर भी सबसे बड़ी चिंता है। मैन्यूफैक्चिरिंग और बिजनेस सेंटीमेंंट को लेकर लोगों के भरोसे में कमी आई है। 4 अक्टूबर को आरबीआई की आर्थिक समीक्षा मेंं वित्त वर्ष 2017-18 में ग्रोथ रेट को अनुमान 7.3 फीसदी से 6.7 फीसदी घटाना इस सर्वेक्षण को और बल दे रहा है। आरबीआई ने अपने सर्वे रिपोर्ट मे कहा, मौजूदा समय में घरेलू धारण की बात करें तो सामान्य आर्थिक नीति लगातार चार तिमाहियों में निराशाजनक रहा है और इससे आउटलुकर खराब हो रहा है।
खराब अर्थव्यवस्था को लेकर अधिकतर लोग सहमत
आरबीआई द्वारा जारी कंज्यूमर कॉफिडेन्स सर्वे मे केवल 34.6 फीसदी लोगों का ही मानना है कि अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है जबकि इसके लिए पिछले साल लोगों का मत 44.6 फीसदी था। सर्वे के अनुसार, पिछले साल सितंबर तक केवल 25.3 फीसदी लोगों का मानना था कि अर्थव्यव्स्था की हालात खराब है वहीं इस साल 40.7 फीसदी लोगों का ये मानना है। अगले एक साल में अर्थव्यवस्था में होने वाले सुधार की बात करें तो इसमें भी पिछले साल के अपेक्षा इस साल कम लोगों ने भरोसा जताया है। इस साल 50.8 फीसदी लोगों को उम्मीद है कि आने वाले एक साल में अर्थव्यवस्था की हालात सुधरेंगें। पिछले साल ये आंकड़ा 66.3 फीसदी था।
6 मेट्रोपॉलिटन शहरों में हुआ सर्वे
आरबीआई द्वारा ये कंज्यूमर कॉफिडेंस सर्वे बेंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, और नई दिल्ली जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों मे किया गया जिसमें 5100 लोगों ने अर्थव्यवस्था और उससे जुड़ी अपनी उम्मीदों पर अपना रिस्पॉन्स दिया। लोगों ने इसके लिए देश मे नौकरियों की स्थिति, वस्तूओं की कीमत और अपने इनकम और खर्चे के आधार पर अपना रिस्पॉन्स दिया।
नौकरियों के अवसर को लेकर खराब सेंटीमेंट
आरबीआई ने कहा कि इस सर्वे के सब इंडेक्स यानि करेंट सिचूएशन इंडेक्स (सीएसआई) जो कि मौजूदा आर्थिक हालात की स्थिति को मापता है, जो कि पहले की अपेक्षा और निराशाजनक स्तर पर पहुंच गया है। इससे नई नौकरियों के अवसर, वस्तूओं की कीमत और उनके इनकम में होने वाले खराब सेंटीमेंट से हुआ है। इन्हीं पैरामीटर के आधार पर फ्यूचर एक्सपेक्टेशन सर्वे छह माह के छोटे अवधि के लिए भी पिछले साल की तूलना में और नीचे चला गया है। देशभर मे नौकरियों का अवसर सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इस सर्वे में 43.7 फीसदी लोगों का मानना है कि नौकरियों को लेकर सेंटीमेंट खराब स्तर पर है। पिछले साल नवंबर में केवल 31.4 फीसदी लोगों का ही ये मानना था। इसके साथ ही वस्तूओं की कीमतों को लेकर भी लोगों में निराशा की स्थिति बनी हुई है। पिछले साल 37.3 फीसदी लोग इससे खुश थे लेकिन इस साल केवल 26.6 फीसदी लोग ही वस्तूओं की कीमत को लेकर संतूष्ट हैं। हालांकि इनकम को लेकर लोगों मे थोड़ा आशावादी नजरिया देखने को मिला है।
ग्रोथ एक्सपेक्टेशन में कमी
आरबीआई के मैक्रोइकोनॉमिक्स इंडिकेटर पर प्रोफेशनल फोरकास्टर्स के सर्वे मे कहा गया है कि, फोरकास्टर्स ने वित्त वर्ष 2017-17 और 2018-19 में प्राइवेट कंजप्शन डिमांड और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ को ध्यान मे रखते हुए अपने ग्रोथ एक्सपेक्टेशन को थोड़ा कम किया है। फिर भी, उन्होने 2018-19 में उच्च बचत और निवेश दर के साथ अच्छे विकासी की उम्मीद की है। वित्त वर्ष 2017-18 में वास्तविक जीडीपी और ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (जीवीए) 6.8 और 6.6 फीसदी की दर से बढने की संभावना है।