Share Market News

साल भर में मुकेश अंबानी ने की जमकर कमार्इ लेकिन इनको दिया 87 हजार करोड़ रुपए का झटका

पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति में कुल 68 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
2 min read
Mukesh Ambani
साल भर में मुकेश अंबानी ने की जमकर कमार्इ लेकिन इनको दिया 87 हजार करोड़ रुपए का झटका

नर्इ दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमरी शख्स है। फोर्ब्स मैगजीन के तरफ से जारी ताजा सूची के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 47.3 अरब डाॅलर (3.5 लाख करोड़ रुपए) है। पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की संपत्ति में कुल 68 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस कंपनी ने मुकेश अंबानी की संपत्ति में इतना भारी इजाफा किया है उसी कंपनी ने अपने निवेशकों को मात्र 3 दिन में ही 87 हजार करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है।


मार्केट कैप में भारी गिरावट

गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6.93 फीसदी की गिरावट रह। इसके पिछले दिन बुधवार को अारआर्इएल के शेयर 1205 रुपए पर बंद हुआ था। बीते तीन दिन में आरआर्इएल के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली है। 28 सितंबर को कंपनी का शेयर 1258 रुपए था जो कि गुरुवार को 1120 रुपए के स्तर तक फिसल गया। फीसदी में देखें तो ये करीब 10 फीसदी की गिरावट है। इस प्रकार महज तीन दिनों में ही कंपनी के मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) में करीब 87 हजार करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गर्इ है। कंपनी का मार्केट कैप 7.975 लाख करोड़ रुपए से घटकर 7.099 लाख करोड़ रुपए हो गर्इ है।


क्या है कारण

दरअसल बीते दिनों ये खबर आर्इ थी रिलायंस इंडस्ट्री अपने ब्राॅडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर को आैर बढ़ाने के लिए हैथवे केबल नेटवर्क का अधिग्रहण करत सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरुआती दौर में है। कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोर्इ आैपचारिक घोषणा नहीं किया है। एक अनुमान के तहत कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 2500 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। इसी खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

Published on:
04 Oct 2018 08:04 pm