
नई दिल्ली। दुनिया के सांतवें सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर ( Reliance Industries Shares ) जिस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब वो दुनिया के टॉप 5 अमीरों में शुमार हो जाएंगे। रविवार को जियो क्वालकॉम डील ( Jio Qualcomm Deal ) के बाद सोमवार को रिलायंस के शेयरों ( Reliance Industries Shares Rise ) ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 52 हफ्तों की उंचाई पर पहुंच गया। खास बात तो ये है कि क्रूड ऑयल की कीमतों ( Crude Oil Price ) में गिरावट के बाद मार्च के महीने में कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया था। उसके बाद से अब तक कंपनी का शेयर शेयर होल्डर्स को 129 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोमवार को कंपनी के शेयर की कीमत कितनी हो गई है।
52 हफ्तों की उंचाई पर पहुंचा कंपनी का शेयर
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से कंपनी का शेयर 52 हफ्तों की उंचाई पर पहुंच गया। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1908 रुपए प्रति शेयर पर खुला है। यह पहला मौका था जब कंपनी का शेयर 1900 रुपए के पार गया। जिसके थोड़ी ही देर के बाद कंपनी के शेयर ने आगे बढ़ते हुए 1947 के स्तर पर को छू लिया। जबकि बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1878.50 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था। आपको बता दें मौजूदा समय यानी 11 बजकर 15 मिनट पर कंपनी का शेयर करीब 54 रुपए की तेजी के साथ 1932.15 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।
110 दिनों में 129 फीसदी का रिटर्न
वहीं दूसरी ओर 23 मार्च से आज तक कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 129 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। कोरोना वायरस की वजह से जब इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 21 साल के निचले स्तर पर चले गए थे। तब ऑयल कारोबार में दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। 23 मार्च को कंपनी का शेयर 867.82 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था, जोकि 52 हफ्तों का निचला स्तर भी था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल ही देखने को मिला है। तब से अब तक 110 दिन बीत चुके हैं। कंपनी का शेयर 129 फीसदी का रिटर्न चुका है।
मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल
वहीं रिलायंस के शेयरों में उछाल की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार के मुकाबले कंपनी के मार्केट कैप में करीब 34 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 1191072.85 करोड़ रुपए के आसपास था। जबकि आज कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह से 12,25,089.92 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
टॉप 5 अमीरों में पहुंच सकते हैं अंबानी
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर जितना ज्यादा बढ़ेगा उनकी मौजूदा संपत्ति में उतना ही इजाफा देखने को मिलेगा। हाल ही में मुकेश अंबानी 65 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स बन गए थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार आज की उनकी संपत्ति 70.2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और 9 वें स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे सर्जरी ब्रिन, एलन मस्क और लैरी पेज में काफी कम अंतर है। जबकि शुक्रवार को लैरी पेज की संपत्ति मुकेश अंबानी से कम थी।