Share Market News

सचिन और शेयर बाजार का क्या है कनेक्शन, उनके बर्थडे पर जानिए ये खास मामला

सचिन के जन्मदिन पर हम आपके लिए एक खास बात लेकर आए है वो हैं भारतीय शेयर बाजार से सचिन तेंदुलकर का कनेक्शन
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 10:37 AM IST
Sachin Tendulkar

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेदुंलकर का आज 44वां जन्मदिन है। सचिन यूं तो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन आज सचिन के जन्मदिन पर हम आपके लिए एक खास बात लेकर आए है वो हैं भारतीय शेयर बाजार से सचिन तेंदुलकर का कनेक्शन...शायद आपको पता नहीं होगा कि सचिन और शेयर बाजार का एक खास रिश्ता रहा है.. आइए जानते हैं क्या है ये खास मामला..


सचिन और बाजार

यूं तो 24 अप्रैल सचिन के लिए बेहद खास है.. लेकिन उनके ज्न्मदिन के साथ साथ इस दिन का और भी खास महत्व हैं। आपको बता दें कि सचिन ने जब जब पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 5000 का आकंड़ा पार किया.. ठीक उसी दिन शेयर बाजार ने भी पहली बार 5000 का आकंड़ा छुआ था.. आप इसे इत्तेफाक कह सकते हैं लेकिन अगली बात जानने के बाद आप थोड़े हैरान जरूर हो सकते है। सेंसेक्स ने साल 2005 में 10,000 के आंकड़ें को पार किया था। ठीक उसी साल क्रिकेट की दुनिया का इस महान खिलाड़ी ने 10,000 टेस्ट रन पूरे किए थे। साल 2011 भी सचिन आैर शेयर बाजार के लिए काफी खास रहा। इस साल बीएसर्इ सेंसेक्स ने 15,543 के स्तर के साथ अपने अपना कारोबार इस साल बंद किया था, ठीक उसी साल सचिन ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपने 15,000 रन पूरे किए थे।


भारतीय इकोनॉमी और सचिन

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक दौर ऐसा भी आया जब देश के साथ पूरी दुनिया लेहमन ब्रदर्स के संकट का सामना कर रही थी। ठीक उसी समय सचिन भी अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। ये वहीं दौर था जब सचिन को 99 नर्वस कहा जाने लगा था। यहीं नहीं इस दौर में कई बार कई बार उन पर सिर्फ अपने रिकॉर्ड के लिए खेलने के आरोप लगे और उन्हें टीम से बाहर करने का दबाव भी सिलेक्‍टर के ऊपर बनाया गया।

Published on: