Share Market News

सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 12113 अंकों पर बंद, वोडा आईडिया में 22 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ 41257.74 अंकों पर बंद निफ्टी 50 61.20 अंकों की गिरावट के साथ 12113.45 अंकों पर बंद एससी के आदेश के आद वोडा आईडिया के शेयरों में 22 फीसदी की गिरावट
2 min read
share market down
Budget 2020 Share market fall, Sensex slip 169 pts, Nifty at 11913 pts

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया। वास्तव में विदेशी कारणों के अलावा घरेलू कारण भी रहे। जहां सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर मामले में सरकार ओर टेलीकॉम कंपनियों को फटकार लगाई और कंपनियों के मालिकों को 17 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने को कहा। जिसके बाद टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में 22 फीसदी की गिरावट आ गई। वोडा आईडिया के शेयर 22 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई। छोटी और मझौली कंपनियों के इंडेक्स में गिरावट का माहौल देखने को मिला। वहीं विदेशी निवेशकों के इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार 200 अंक तक लुढ़का
आज शेयर बाजार में जरदस्त बिकवाली देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 202.05 अंकों की गिरावट के साथ 41257.74 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 61.20 अंकों की गिरावट के साथ 12113.45 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 59.07 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई मिड-कैप 124.66 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप में 146.20 अंकों की गिरावट की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर
वहीं आज बाजार बंद होने तक सेक्टोरल इंडेक्स पूरी तरह से लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई ऑटो में 211.10 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज 395.52 और बैंक निफ्टी 395.45 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई एफएमसीजी सेक्टर में 146.20 अंकों की गिरावट आई है। बीएसई पीएसयू 121.55, कैपिटल गुड्स 41.02, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.18, बीएसई हेल्थकेयर 31.76, बीएसई आईटी 39.26, बीएसई मेटल 144.59 और तेल और गैस 85.62 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बीएसई टेक 18.26 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

वोडा आईडिया के शेयरों में 22 फीसदी की गिरावट
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बार वोडा आईडिया के शेयरों में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं भारती इंफ्राटेल के शेयरों में 5.45 फीसदी की गिरावट आई है। गेल इंडिया 5.49 फीसदी, इंडसइंड बैंक 3.72 फीसदी, आयशर मोटर्स 3.08 फीसदी और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 2.97 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक 5.38 फीसदी, भारती एयरटेल 4.38 फीसदी, यूपीएल 2.46 फीसदी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 1.72 फीसदी और एचसीएल टेक्नॉलजी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Published on:
14 Feb 2020 04:23 pm