Share Market News

लाल निशान पर बंद हुए बाजार, सेसेंक्स को 218 अंकों का हुआ नुकसान, निफ्टी 82 अंक गिरा नीचे

आज सेंसेक्स 217.86 अंकों के साथ गिरकर 36323.77 पर बंद हुआ, जबकिनिफ्टी 82.05 के साथ गिरकर 10936.85 पर बंद हुआ।

2 min read
Jul 16, 2018
Sensex
लाल निशान पर बंद हुए बाजार, सेसेंक्स को 218 अंकों का हुआ नुकसान, निफ्टी 82 अंक गिरा नीचे

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार को फायदा नहीं हुआ। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही बाजार लाल निशान पर बंद हुए। जहां सेंसेक्स को 218 अंकों का नुकसान हुआ आैर निफ्टी 82 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। आज सुबह जब मार्केट खुला था तो सेंसेक्स मामूली अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ खुला था। जबकि निफ्टी लाल निशान पर खुला था।

लाल निशान पर बंद हुए बाजार
आंकड़ों के अनुसार आज सेंसेक्स 217.86 अंकों के साथ गिरकर 36323.77 पर बंद हुआ। जबकि आज सुबह जब मार्केट खुला था तो सेंसेक्स बढ़ोत्तरी के साथ खुला था। वहीं दूसरी आेर निफ्टी 82.05 के साथ गिरकर 10936.85 पर बंद हुआ। जबकि आज निफ्टी 11 हजारी पर ही खुला था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से निफ्टी 11 हजार पर दौड़ रहा था।

सेंसेक्स के लूजर आैर गेनर
अगर बात सेंसेक्स के गेनर कंपनियों की बात करें तो उनमें एनटीपीसी, इंफोसिस, विप्रो, हिंदुस्तान यूनीलीवर, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस काॅरपोरेशन शामिल हैं। वहीं लूजर कंपनियों की बात करें तो उसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सन फाॅर्मास्युटिकल, भारती एयरटेल आैर आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक शामिल हैं।

निफ्टी के गेनर आैर लूजर
वहीं दूसरी आेर निफ्टी के गेनर शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस काॅरपोरेशन आैर विप्रो शामिल हैं। वहीं लूजर शेयर्स की बात करें तो उसमें डाॅ. रेड्डी लेबोरेटरीज, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स आैर सन फाॅर्मास्युटिकल कंपनियां शामिल हैं।

आज सुबह ये रहा बाजार रुझान
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार मे सोमवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 40.81 अंकों की गिरावट के साथ 36,500.82 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.25 अंकों की कमजोरी के साथ 10,993.65 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.08 अंकों की मजबूती के साथ 36,658.71 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,018.95 पर खुला।

Published on:
16 Jul 2018 03:59 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP