Share Market News

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,358 के स्तर पर

सेंसेक्स 300.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,746.78 पर और निफ्टी 99.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुए।

2 min read

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,746.78 पर और निफ्टी 99.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.66 अंकों की गिरावट के साथ 34,034.28 पर खुला और 300.16 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 33,746.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,034.28 के ऊपरी और 33,653.41 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,428.30 पर खुला और 99.50 अंकों या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,428.70 के ऊपरी और 10,323.90 के निचले स्तर को छुआ।


मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी धड़ाम

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 156.85 अंकों की गिरावट के साथ 16,304.42 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 196.70 अंकों की गिरावट के साथ 17,888.24 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें आईटी (0.37 फीसदी), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.26 फीसदी) और आईटी (0.08 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.30 फीसदी), ऊर्जा (2.16 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.14 फीसदी), तेल और गैस (1.81 फीसदी) और औद्योगिक (1.64 फीसदी)।

बैंक निफ्टी भी लुढ़का

आज के पूरे दिन के कारोबार में मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर सेक्टर के शेयरों का सबसे बुरा हाल रहा। बैंक निफ्टी भी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 24,819 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स डीवीआर, अरबिंदो फार्मा, टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट्स, बजाज ऑटा और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि टेक महिन्द्रा, सन फार्मा, टीसीएस, महिन्द्र एंड महिन्द्रा, यूपीएल और एसबीआई के शेयरों में बिकवाली देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

पीएनबी घोटाला: मॉरीशस ने किया भारत की मदद का वादा
Published on:
05 Mar 2018 05:02 pm
Also Read
View All