हरे निशान पर बंद हुआ बाजार Sensex में 160 अंकों की बढ़त देखने को मिली है Nifty 50 में 35 अंकों की बढ़ोतरी रही
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ( share market ) में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। सोमवार को सेंसेक्स ( BSE sensex ) में 160 अंकों की बढ़त देखने को मिली, जिसके बाज सेंसेक्स ( Sensex ) 38,896 अंकों पर कारोबार करते हुआ नजर आया। वहीं, एनएसई ( NSE ) के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) में 35 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद निफ्टी 11,588 अंकों पर बंद हुई। बैंकिंग शेयरों ( banking sector ) में आज बिकवाली देखने को मिली है। इस बिकवाली के बाद इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) गिरावट के साथ बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। बीएसई ऑटो, हेल्थकेयर, आईटी, टेक और ऑयल एंड गैस कं शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी और मेटल के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बैंक निफ्टी में बिकलावी देखने को मिली है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 155 अंकों की गिरावट के साथ 30,446 अंकों पर कारोबार करते हुई बंद हुई।
बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में रही गिरावट
सोमवार को बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप शेयर 88 अंकों की गिरावट के साथ 14,465 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप शेयरों में 87 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद बीएसई स्मॉलकैप 13,689 अंकों पर कारोबार करते हुए बंद हुए। इसके अलावा सीएनएक्स मिडकैप में भी आज 137 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सीएनएक्स 17,008 अंकों पर बंद हुआ है।
जानिए दिग्गज शेयरों का हाल
सोमवार को कारोबारी सत्र के बाद दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंफोसिस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, मारुति और यूपीएल के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। वहीं, लॉरसेन, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज गिरावट देखी गई है। इन सभी कंपनियों के शेयर्स आज लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App