सेंसेक्स 8.36 अंकों की तेजी के साथ 40802.17 के सपाट अंकों पर बंद निफ्टी 50 करीब 8 अंकों की गिरावट के साथ 12048.20 पर दबाव के साथ बंद
नई दिल्ली। ऑटो और बैंक शेयरों में आई गिरावट के चलते आज शेयर बाजार ( share market ) दबाव के साथ बंद हुआ। यस बैंक के शेयर ( yes bank share price ) में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं आयशर मोटर्स के शेयर ( Eicher Motors Share ) में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। आईटी सेक्टर ( IT sector ) आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। आंकड़ों की मानें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 8.36 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 40802.17 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 12048.20 अंकों पर दबाव के साथ बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है और 109.21 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 54.87 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट
आज ऑटो, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। तीनों क्रमश: 162.04, 129.62 और 129.65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। हेल्थकेयर और पीएसयू क्रमश: 75.88 और 64.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बैंक निफ्टी 64.20 और बैंक एक्सचेंज में 22.60 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। कैपिटल गुड्स 23.63, एफएमसीजी 27.09, तेल और गैस 38.13 और टेक 15.68 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मेटल सेक्टर में 36.66 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।
यस बैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट
आज यस बैैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दोनों क्रमश: 6.22 और 5.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं भारती इंफ्राटेल 3.91 फीसदी, बजाज फाइनेंस 3.04 फीसदी और ओएनजीसी 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बढ़त वाले शेयरों में भारती एयरटेल 3.65 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 2.58 और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.57 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.28 फीसदी और एशियन पेंट्स का शेयर 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।