
नर्इ दिल्ली। बुधवार को आॅटो आैर टेलिकाॅम सेक्टर में भारी बिकवाली के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गर्इ। सितंबर माह में सेल्स में कमी के बाद अायशर मोटर्स, आैर मारुति सुजुकी के शेयर्स में भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला। वहीं डाॅलर के मुकाबले रुपए में भी आज भारी गिरावट दर्ज की गर्इ जिसके बाद रुपया पहली बार 73 के आंकड़े को पार कर गया। हालांकि एशियार्इ बाजारों में मिलाजुला संकेत देखने को मिला। बुधवार को बाजार के अंतिम कारोबारी सत्र में बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स 550 अंक टूटकर 35,975 के स्तर पर आैर निफ्टी भी 150 अंक लुढ़ककर 10,858 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप व स्माॅलकैप भी लाल निशान पर बंद
बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 164 अंक लुढ़ककर 14,676 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स भी 200 अंकों की गिरावट के साथ 17,085 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स 29 अंक चढ़कर 14,424 के स्तर पर बंद हुआ।
अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद
बुधवार को पूरे दिन के कारोबार के बाद अधिकतर सेक्टाेरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। आज आॅटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, व आर्इटी सेक्टर में बिकवाली के साथ बंद हुआ। सबसे अधिक आॅटो, व आर्इटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि कैपिटल गुड्स, मेटल, आॅयल एंड गैस व पीएसयू बैंकों के शेयर्स हरे निशान पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 297 अंकों की गिरावट के बाद 25,096 के स्तर पर बंद हुआ।
इन दिग्गज शेयरों में रहा गिरावट
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें यस बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, वेदांता, कोल इंडिया, आेएनजीसी व बजाज आॅटो के शेयरों अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इनमें 0.16 फीसदी से 5.79 फीसदी तक बढ़त देखने को मिली। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, भारती इंफ्राटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक व मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इनमें 2.86 फीसदी से 6.66 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गर्इ।