Share Market News

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 40,600 अंकों से नीचे, निफ्टी 11960 अंकों के करीब

सेंसेक्स में करीब 90 अंक और निफ्टी 50 में करीब 31 अंकों की गिरावट बैंक निफ्टी 250 से ज्यादा अंकों के नीचे, बैंक एक्सचेंज भी लाल निशान पर यस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बिकवाली, टाटा मोटर्स में उछाल

2 min read
Dec 04, 2019
जिले में 136 पॉजिटिव: नहीं गिर रहा कोरोना का ग्राफ
जिले में 136 पॉजिटिव: नहीं गिर रहा कोरोना का ग्राफ

नई दिल्ली।शेयर बाजार ( share market ) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज स्टील कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं बैंक निफ्टी भी 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स के शेयर ( Tata motors share ) में आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 89.66 अंकों कह गिरावट के साथ 40585.79 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 30.75 अंकों की गिरावट के साथ 11963.45 अंकों पर मौजूद हैं। बीएसई स्मॉलकैप की बात करें तो 5.59 और बीएसई मिडकैप 10.38 अंकों की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बैंक निफ्टी बड़ी गिरावट की ओर
सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा समय में बैंक निफ्टी 258.20 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज में 50.13 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। बाकी गिरावट वाले सेक्टर्स की बात करें तो 100 से कम अंकों की गिरावट के साथ हैं। कैपिटल गुड्स 20.42, आईटी 51.14, मेटल 27.13, तेल और गैस 4.24, पीएसयू 2.85 और टेक 34.30 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 72.51, एफएमसीजी 11.57, हेल्थकेयर 39.95 और ऑटो 2.27 अंकों की मामूली बढ़त के साथ करोबार कर रहे हैं।

स्टील कंपनियों के शेयरों में गिरावट
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो स्टील कंपनियों के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल है। जेएसडब्ल्यू स्टील करीब 3 फीसदी और टाटा स्टील के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं यस बैंक के शेयर्स में करीब 4 फीसदी की बिवाली है। साथ कोल इंडिया और वेदांता के शेयरों में क्रमश: 1.73 और 1.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीपीसीएल, आईसीआईसीआई, टीसीएस और विप्रो के शेयरों में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

Published on:
04 Dec 2019 09:51 am
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP