Share Market News

Share Market Opening: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 170 अंकों की बढ़त, निफ्टी 11300 अंकों के पार

Share Market Opening: आज Share Market में रौनक देखने को मिल रही है। करीब पांच दिनों के बाद बाजार में खरीदारी का माहौल बन रहा है। Sensex जहां 170 अंकों की बढ़त के साथ है। वहीं Nifty 50 11300 अंकों को पार कर गया है।

2 min read
Jul 25, 2019
Share Market Today : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। गुरुवार यानी आज शेयर बाजार ( share market ) में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान इसलिए भी है क्योंकि आज आज बाजार ने शुरुआती बढ़त पर पकड़ बनाई हुई है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक संसेक्स ( sensex ) 188.38 अंकों की बढ़त के साथ 38,036.03 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 ( nifty 50 ) 53.70 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11,325 अंकों पर खड़ा है। जानकारों की मानें तो यह बाजार के लिए अच्छे संकेत है। अगर आज बाजार पूरे दिन 200 अंकों की बढ़त के साथ भी रहता है तो बीते दिनों के नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। अगर स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों की बात करें तो दोनों 49.52 और 86.09 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।

हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
ऑयल एंड गैस (52 अंकों की गिरावट) को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों क्रमश: 155.35 और 143.65 अंकों की बढ़त के साथ हैं। वहीं ऑटो सेक्टर 95.71 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 138.73, हेल्थकेयर 141.39, कैपिटल गुड्स 64.06, एफएमसीजी 56.40, आईटी 74.09, मेटल 82.66, पीएसयू 9.81 और टेक 45.99 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

फार्मा शेयरों में बढ़त
आज फार्मा कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। सिपला के शेयर 3.83 फीसदी और सनफार्मा के शेयरों में 1.83 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैै। वहीं इंफ्राटेल के शेयरों में 5.07 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.08 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयरों में 1.86 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं टाटा मोटर्स के शेयरों में 2.68 फीसदी, कोल इंडिया 1.08, आईओसी 1.08 फीसदी, बीपीसीएल 0.64 फीसदी और कोटक बैंक के शेयरों में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
25 Jul 2019 09:57 am
Also Read
View All