बीएसर्इ सेंसेक्स 37 अंकाें की तेजी के साथ 35527 के स्तर पर कारोबार की शुरुअात की। जबकि निफ्टी 1 अंक लुढ़ककर 10763 के स्तर पर खुला।
मुंबर्इ। एशियार्इ स्टाॅक्स में कमजोरी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुआ। आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 37 अंकाें की तेजी के साथ 35527 के स्तर पर कारोबार की शुरुअात की। जबकि निफ्टी 1 अंक लुढ़ककर 10763 के स्तर पर खुला। भारती एयरटेल, जी एंटरटेनमेंट, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डाॅ रेड्डीज लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज आैर एचडीएफसी के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। जबकि आॅरबिंदो, सन फार्मा, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलाॅजी, इन्फोसिस, येस बैंक, टाइटन कंपनी, कोटक महिन्द्रा बैंक आैर टेक महिन्द्रा के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही। आज निफ्टी मिडकैप आैर बैंक इंडेक्स भी सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आॅयल एंड गैस सेक्टर में बड़ी गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। आॅटो सेक्टर, फार्मा सेक्टर, आैर आर्इटी सेक्टर में तेजी देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक तेजी आर्इटी सेक्टर में देखने को मिल रहा है। वहीं कैपिटल गुड्स,
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, मेटल आैर आॅयल एंड गैसे के शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक बिकवाली आॅयल एंड गैस सेक्टर में देखने को मिल रहा है। आॅयल एंड गैस आज 250 अंक की गिरावट के साथ 13922 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशियार्इ बाजार में गिरावट
एशियार्इ बाजारों पर नजर डालें तो इसमें भी आज कमजाेरी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केर्इ 50 अंकों की गिरावट के साथ 22291 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन के हैंग सेंग में भी 167 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरिय के कोस्पी की बात करें तो फिलहाल ये सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी 2 अंकों की मामूली गिरावट के बाद 2348 के स्तर पर है।
19 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
बुधवार को कारोबार के दौरान डाॅलर के मुकबाले रुपया पिछले 19 माह के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया। आज डाॅलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत 19 पैसे की कमजोरी के साथ 68.43 के स्तर पर हुर्इ। इसके पिछले कारोबार दनि यानी मंगलवार को करोबार के अंत में रुपए में 13 पैसे की कमजोरी देखने को मिली जिसके बाद ये 68.25 के स्तर पर बंद हुआ था।