Share Market News

सरकारी बैंकों के मर्जर और आर्थिक आंकड़ों से बाजार में बिकवाली हावी, 280 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 280 अंक लुढ़ककर 37,053 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50 भी 92 अंकों की गिरावट के साथ 10,931 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 56 पैसे की कमजोरी के साथ 71.96 के स्तर पर खुला
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 9:46 AM IST
share_marke_fall.jpg

नई दिल्ली। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। इसके पहले बीते सोमवार को गणेश चतुर्दशी के उपलक्ष्य में घरेलू शेयर बाजार बंद था। खराब आर्थिक वृद्धि दर के आंकड़े सामने आने के बाद आज बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 280 अंक लुढ़ककर 37,053 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 92 अंकों की गिरावट के साथ 10,931 के स्तर पर खुला।


मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव

दिन के शुरुआती कारोबार में मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 63 अंक लुढ़ककर और स्मॉलकैप इंडेक्स 24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स भी 145 अंक लुढ़ककर करोबार करते नजर आ रहा है।

दिग्गज शेयरों में गिरावट

आज सीजी पावर, पावर ग्रिड, केएनआर कंस्ट्रक्शन, सिंडिंकेट बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तेजी का माहौल है। वहीं, गिरावट वाले शेयरों में आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओबीसी, केनरा बैंक और बायोकॉन के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बैंकिंग सेक्टर का बुरा हाल

सेक्टोरल फ्रंट पर आज आईटी और टेक सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर में बिकवाली हावी है। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, ऑटो, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी 344 अंकों की गिरावट के साथ 27083 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

रुपये में भी गिरावट

रुपये की शुरुआत आज भारीकमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 56 पैसे की कमजोरी के साथ 71.96 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.40 पर बंद हुआ था। त्रष्ठक्क ग्रोथ में गिरावट और ट्रेड वॉर से रुपये पर दबाव देखने को मिल रहा है।

Updated on:
3 Sep 2019, 9:46 AM IST
Published on: