Share Market News

गिरावट के साथ खुला बाजार, 107 अंक लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 33 अंक फिसला

बीएसर्इ का सेंसेक्स 107 अंक लुढ़ककर 35,822 के स्तर पर आैर एनएसर्इ का निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 10,758 के स्तर पर खुला।
2 min read
Share Market
गिरावट के साथ खुला बाजार, 107 अंक लुढ़ककर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 33 अंक फिसला

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुआ। इसके पहले तीन कारोबारी सत्र में निफ्टी में 500 अंकों की तेजी दर्ज की गर्इ। बीएसर्इ का सेंसेक्स 107 अंक लुढ़ककर 35,822 के स्तर पर आैर एनएसर्इ का निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 10,758 के स्तर पर खुला।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 63 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स 5 अंकाें की सपाट बढ़त के साथ 14,503 के स्तर पर खुला। जबकि बीएसर्इ के ही मिडकैप इंडेक्स में 16 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है जिसके बाद यह 15,180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 25 अंकों की गिरावट के साथ 17,515 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार

शुक्रवार को सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। शुरुअाती कारोबार में आॅटो, कैपिटल गुड्स, फार्मा आैर आॅयल एंड गैस सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि कंज्यूमर ड्यरेबल्स, एफएमसीजी, मेटल आैर आर्इटी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी सपाट चाल देखी जा रही है। फिलहाल यह 5 अंकों की गिरावट के साथ 26,810 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


क्या है दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों पर नजर डालें तो इसमें शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एशियन पेन्ट्स, अार्इआेसी आैर आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के स्टाॅक्स अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, बीपीसीएल, हीरो मोटोकाॅर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, वेदांता आैर टाटा स्टील के स्टाॅक्स में बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है।


10 पैसे की गिरावट के साथ खुला रुपया

शुक्रवार को अमरीकी डाॅलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 71.78 के स्तर पर खुला था। इसके पहले गुरुवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 71.68 के स्तर पर बंद हुआ।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on:
14 Dec 2018 09:56 am