Share Market News

287 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 10200 के नीचे

कारोबार के अंत में निफ्टी 10,200 के नीचे बंद हुआ तो वहीं सेंसेक्स में भी 287 अंकों की गिरावट के साथ 33,847 के स्तर पर बंद हुआ।
less than 1 minute read
Share Market
287 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 10200 के नीचे

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके पहले मंगलवार को एशियार्इ बाजारों में गिरावट के बाद घरेलू बाजार की शुरुआत भी कमजोर हुर्इ थी। कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बाद भी दिनभर के कारोबार के अंत में बाजार में हल्की बिकवाली देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद भी मंगलवार को कारोबार के अंत में निफ्टी 10,200 के नीचे बंद हुआ तो वहीं सेंसेक्स में भी 287 अंकों की गिरावट के साथ 33,847 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचपीसीएल आैर इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर्स टाॅप गेनर्स रहे जबकि सन फाॅर्मा, आैर एशियन पेन्ट्स में बिकवाली देखने को मिली।


मंगलवार को कारोबार के अंत में मिडकैप व स्माॅल कैप इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स 185 अंक लुढ़ककर 13619 के स्तर पर आैर मिडकैप इंडेक्स 141 अंक लुढ़ककर 13817 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 166 अंकों की गिरावट दर्ज की गर्इ है। सीएनएक्स मिडकैप 16142 के स्तर पर बंद हुआ।


सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर बंद

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो अाज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक बिकवाली आर्इटी व हेल्थकेयर सेक्टर में देखने को मिली। बैंक निफ्टी में भी 106 अंकों की गिरावट दर्ज की गर्इ जिसके बाद यह 24972 के स्तर पर बंद हुआ।


दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों में आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, हाउसिंग डेवलपमेंट फायनेंस काॅर्पोरेशन, इंडसइंड बैंक, बजाज आॅटो, आैर यस बैंक में लिवाली रही। गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें एशियन पेन्ट्स, सन फार्मा, विप्रो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक, टाटा कंस्ल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस शामिल हैं।

Published on:
23 Oct 2018 04:27 pm
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस