
मुंबर्इ। एशियार्इ बाजारों में मिले-जुले संकेत के बाद आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुर्इ। सेंसेक्स रिकाॅर्ड तेजी के साथ इतिहास में पहली बार 38,000 के पार पहुंचकर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी की नजर भी 11,500 के जादुर्इ आंकड़ें को पार करने पर है। आज कारोबार के शुरुआत में बीएसर्इ सेंसेक्स 118 अंक उछलकर 38,005 के स्तर पर आैर निफ्टी 28 अंक चढ़कर 11,477 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 671 शेयर्स में बढ़त तो वहीं 348 शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं 61 शेयर्स में कोर्इ बदलाव नहीं देखने काे मिला है। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 86 अंकों की तेजी के साथ 16954 के स्तर पर आैर स्माॅलकैप इंडेक्स 77 अंकों की तेजी के साथ 16322 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स निफ्टी भी 90 अंकों की उछाल के साथ 19232 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सभी सेक्टाेरियल इंडेक्स हरे निशान पर
कारोबार के शुरुअाती दौर में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें आॅटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, एनर्जी, एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, आर्इटी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयर्स शामिल हैं। पीएसयू बैंकों के शेयर्स में भी तेजी देखने को मिल रही है। सबसे अधिक तेजी आॅयल एंड गैस के शेयर्स में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो ये भी 112 अंकों की बढ़त के साथ 28173 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इन दिग्गज शेयर्स में सबसे अधिक खरीदारी
दिग्गज शेयर्स में आेएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, आैर हिंदुस्तान यूनीलीवर के स्टाॅक्स में लिवाली का दौर देखने को मिल रहा है। इन सभी शेयर्स में 1.32 फीसदी से लेकर 2.87 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं जिन स्टाॅक्स में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है उनमें मारुति सुजुकि इंडिया, बजाज आॅटो, वेदांता, इंफोसिस आैर एनटीपीसी शामिल हैं। पिछले दिन ही रिलांयस इंडस्ट्रीज के स्टाॅक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर 7.62 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया था।
बढ़त के साथ खुला रुपया
आज सप्ताह के चौाथे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत तेजी के साथ हुर्इ। आज डाॅलर के रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 68.48 के स्तर पर खुला। वहीं इसके पहले कारोबारी दिन रुपये 68.82 के स्तर पर बंद हुअा था।