Share Market News

बैंकिंग सेक्टर्स में बढ़त से बाजार में रिकवरी, 130 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

बीएसर्इ सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.36 फीसदी चढ़कर 35,980 के स्तर पर आैर एनएसर्इ निफ्टी 30 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 10,802 के स्तर पर बंद हुआ।
less than 1 minute read
Share Market
बैंकिंग सेक्टर्स में बढ़त से बाजार में रिकवरी, 130 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में शुरुआती बिकवाली के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिली। बाजार में यह रिकवरी ICICI बैंक, एसबीआर्इ आैर एक्सिस बैंक के शेयरों में रिकवरी के बाद देखने को मिली। हालांकि पूरे दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स व निफ्टी में उचार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। दिसंबर तिमाही के नतीजों से ठीक पहले निवेशकों में सतर्कता की वजह से बाजार में सुस्ती देखने को मिली। पूरे दिन के कारोबार के अंत में बीएसर्इ सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.36 फीसदी चढ़कर 35,980 के स्तर पर आैर एनएसर्इ निफ्टी 30 अंक यानी 0.28 फीसदी चढ़कर 10,802 के स्तर पर बंद हुआ।


बीएसर्इ मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी गिरकर बंद हुआ जबकि बीएसर्इ का ही स्माॅलकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंंडेक्स में भी हल्की बिकवाली देखने को मिली जिसके बाद यह 24 अंक की गिरावट के साथ 17,634 के स्तर पर बंद हुआ।


सेक्टोरियल इंडेक्स में कैसा रहा कारोबार

पूरे दिन सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार रहा। आॅटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, टेक आैर पीएसयू बैंकों में स्टाॅक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक बढ़त फार्मा सेक्टर्स में रही। बिकवाली वाले सेक्टर्स की बात करें तो इनमें कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आर्इटी आैर आॅयल एंड गैस के शेयर्स हैं।


क्या रहा दिग्गज शेयर्स का हाल

दिग्गज शेयरों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सन फार्मा, ICICI बैंक, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, यस बैंक आैर टाटा मोटर्स के शेयर्स रहे। शीर्ष नुकसान वाले शेयर्स में जी एंटरटेनमेंट, यूपीएल, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान यूनीलीवर, एचडीएफसी आैर बजा फाइनेंस के शेयर्स रहे।

Published on:
08 Jan 2019 04:11 pm