Share Market News

6 महीने के बाद 73,800 रुपए के पार पहुंची चांदी, सोना भी हुआ महंगा

यूएस में चांदी की ऑनलाइन ट्रेडिंग ज्यादा होने के कारण बढ़ी चांदी की कीमत सोने की कीमत में भी देखने को मिल रही है मामूली तेजी 49400 रुपए के करीब पहुंचा
2 min read
Silver has crossed 73,800 rupees, gold also becomes expensive
Silver has crossed 73,800 rupees, gold also becomes expensive

नई दिल्ली। जहां एक ओर सर्राफा बाजार और मेटल निवेशकों की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय वायदा बाजार में चांदी 5 फीसदी से ज्यादा महंगा हो गया है। इस तेजी के कारण चांदी के दाम 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर सोने के दाम में भी मामूली तेजी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो यूएस में चांदी में ऑनलाइन ट्रेडिंग ज्यादा होने के कारण दाम में इजाफा देखने को मिला है। चांदी की कीमत आने वाले दिनों में 80 हजार के लेवल को भी पार कर सकती है। इससे पहले 10 अगस्त को चांदी के दाम 79,147 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर पहुंच गई थी। जबकि 24 सितंबर को चांदी 57 हजार के स्तर पर आ गई थी। कई महीनें से चांदी 65 हजार से 70 हजार के स्तर के बीचख् कारोबार कर रही थी।

चांदी की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा इजाफा
आज चांदी की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय 10 बजकर 50 मिनट पर चांदी 5.53 फीसदी की तेजी यानी 3854 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 73560 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 71,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी, वहीं कारोबारी स्तर के दौरान चांदी 73,888 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पवर पहुंची। उससे पहले शुक्रवार को चांदी 69,706 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची चांदी
वहीं इस तेजी के बाद चांदी के दाम 6 महीने के उदच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। आखिरी बार चांदी में 73हजार रुपए का स्तर 13 अगस्त को दिखाई दिया था। उसके बाद से चांदी की कीमत कम ही हुई थी। यहां तक कि चांदी 24 सितंबर के दिन 57 हजार रुपए के स्तर तक आ गई थी। जिसके बाद चांदी 65 हजार से लेकर 70 हजार के स्तर पर पर कारोबार कर रही है।

क्यों बढ़ी चांदी की कीमत
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) अनुसार अमरीका में चांदी में ऑनलाइन ट्रेंडिंग ज्यादा होने से इंटरनेशनल मार्केट में कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से घरेलू बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 7.17 फीसदी की तेजी के साथ 28.84 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सोने की कीमत बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 12.90 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1863.20 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू बाजार में सोना सपाट
वहीं घरेलू बाजार में सोना सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में सोना 9 रुपए की मामूली तेजी के साथ 49,346 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर आज सोना 49717 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। यही आज का उच्चतम स्तर पर भी है। जानकारों की मानें तो सोना आने वाले दिनों में 50 हजार रुपए के स्तर को पार कर जाएगा।

Updated on:
01 Feb 2021 12:01 pm
Published on:
01 Feb 2021 11:27 am
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस