
नर्इ दिल्ली. देश की राजनीतिक पार्टियां दिन दूना रात चौगूना फल-फूल रही हैं. राष्ट्रीय पार्टियाें से लेकर क्षेत्रीय पार्टियाें तक, सबके मालामा हो रही हैैं. उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की संपत्ति में पिछले पांच सालों में तेजी से अमीर हुर्इ है. इसके साथ ही दूसरी क्षेत्रीय दलों में एआर्इएडीएमके, आॅल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक आैर शिवसेना भी शामिल है. वित्तीय वर्ष 2011-12 से 2015-16 के बीच समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति में 198 फीसदी की बढ़ोतरी हुर्इ है. ये आंकड़ा इन पार्टियों की वार्षिक घोषित संपत्ति के अनुसार है.
एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि, समाजवदी पार्टी की कुल संपत्ति 213 करोड़ से बढ़कर 635 करोड़ रुपए हो गर्इ है. वहीं वित्त वर्ष 2011-12 से 2015-16 की अवधि में एआर्इएडीएमके की कुल संपत्ति में 15 फीसदी की इजाफा हुआ है. इस पार्टी की कुल संपत्ति 88 करोड़ से बढ़कर 225 करोड़ हो तक हो गया है. वहीं शिवसेना की संपत्ति की बात करें तो इस पार्टी की भी संपत्ति पिछले पांच साल में करीब 92 फीसदी बढ़कर 21 से 39 करोड़ रुपए हो गर्इ है.
चुनाव आयोग को दी गर्इ जानकारी के आधार पर बनी रिपोर्ट
एडीआर ने ये रिपोर्ट चुनाव आयोग की दी गर्इ जानकारी के आधार पर बनार्इ है. इस रिपोर्ट के मुताबिक वार्इएसआर कांग्रेस अौर आम आदमी पार्टी के पास पंजीकरण के समय कुल संपत्ति एक करोड़ रुपए थी. लेकिन पांच साल बाद ये संपत्ति बढ़कर 3.7 करोड़ रुपए हो गर्इ है. इस रिपोर्ट में नोटा के ट्रेंड को लेकर भी जिक्र किया गया है.
चुनाव में नाेटा का भी चलन
इस रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा आैर लोकसभा चुनावों के दौरान 1.3 करोड़ लोगों ने नोटा का बटन दबाया. विधानसभा चुनाव में आैसतन 2.7 लाख लोगों ने नोटा के वोट डाले. नोटा का मतलब None Of The Above होता है, यदि चुनाव के दौरान आप किसी कैंडिडेट से सहमत नहीं है तो आप ये विकल्प चुन सकते हैं.