Share Market News

शेयर बाजार में कोहराम, केवल 5 मिनट में निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ रुपए

कोरोना के कहर से बाजार बीते कुछ दिनो से सहमा हुआ है। जैसे जैसे कोरोना का डंक दुनिया में फैल रहा है, वैसे वैसे इक्विटी मार्केट की हालत खराब होती जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 10:18 AM IST
share_market.jpg
Share Market Crash

नई दिल्ली। कोरोना वायरस और कमजोर ग्लोबल आर्थिक आकड़ों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भारी पड़ा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 1000 अंक नीचे लुढ़क गया। बाजार की इस गिरावट से केवल 5 मिनट में ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

17 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

आपको बता दें कि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बाजार की गिरावट से सेंसेक्स 17 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। 17 अक्टूबर के बाद सेंसेक्स में यह अबतक की सबसे बड़ी गिरावट है। एनएसई के निफ्टी की बात करें तो शुरूआती कारोबार में 300 अंकों की गिरावट साथ निफ्टी भी 11300 के स्तर पर आ गई है।

क्यों मचा बाजार में कोहराम

कोरोना के कहर से बाजार बीते कुछ दिनो से सहमा हुआ है। जैसे जैसे कोरोना का डंक दुनिया में फैल रहा है, वैसे वैसे इक्विटी मार्केट की हालत खराब होती जा रही है। इसके अलावा खराब ग्लोबल सेंटीमेंट के चलते अमेरिका और एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो कोरोना वायरस के चलते सेंटीमेंट और बिगड़ गया है। गुरूवार को डाउ जोंस में 900 अंकों की बड़ी गिरावट रही। जिसका साफ असर भारतीय बाजार पर भी देखा जा रहा है।

5 मिनट में 4 लाख करोड़ स्वाहा

आपको बता दें कि बाजार में बीएसई और एनएसई पर चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है और हर सेक्टर लाल निशान में हैं। इंडेक्स की बात करें तो मेटल, बैंक में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसके पहले भी बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में आज की गिरावट की वजह से खुलते ही केवल 5 मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो चुके हैं। शुक्रवार के कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 1,47,19,335.13 करोड़ रह गया। जो बीते कारोबारी सत्र के मुकाबले 4 लाख करोड़ से ज्यादा कम है।

Updated on:
28 Feb 2020, 10:18 AM IST
Published on: