Share Market News

फेस्टिव सीजन में घर खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा

पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी की बिक्रि में गिरावट आया है, इसी को देखते हुए डेवलपर अब ग्राहकों को लुभाने के प्रयास मे हैं।

2 min read
Home purchase

नई दिल्ली। आने वाला फेस्टिव सीजन न सिर्फ आपके लिए दूसरे सामान खरीदने के लिए मुफिद है बल्कि घर खरीदना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े एजेंसियों का मानना है कि मुफ्त उपहारों के साथ मिलने वाले रेडी टू मूव प्रॉपर्टी आपके लिए एक अच्छा सौदा हो सकता है। ऐसे ही एक एजेंसी के मुताबिक, आजकल वेबसाइट, अखबारों, दुकानों और रामलीला जैसे स्थलों पर प्रॉपर्टी से जुड़े विज्ञापनों की भरमार हैं। पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी की बिक्रि में गिरावट आया है, इसी को देखते हुए डेवलपर अब ग्राहकों को लुभाने के प्रयास मे हैं। ऐसे में आप अच्छी कीमत में अपने मन मुताबिक घर सकते हैं।


आजकल बाजार मे घर खरीदार तो मौजूद है लेकिन वो किफायती दाम में सही प्रॉपर्टी खरीदना चाहते है। ऐसे में यदि रेरो और अन्य मानकों पर खरी उतरने वाली प्रॉपर्टी आपके लिए खरीदना फायदेमंद होगा। अभी मौजूदा समय में रेरा कानून के तहत पंजीकृत कंपनियां भी त्योहारी मौसम में आकर्षक ऑफर दे रही हैं।


रेडी टू मूव प्रॉपर्टी है सबसे बेहतर विकल्प

प्रॉपर्टी विशेषज्ञों का कहना है कि, पहले डेवलपर्स रेडी टू मूव प्रापर्टी पर ज्यादा ऑफर्स नहीं देते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव देखा जा रहा हैं। अगस्त 2017 से जो प्रॉपर्टी रेरा के तहत पंजीकृत होंगी वो ही प्रॉपर्टी बेची जा सकती है। इस फेस्टिव सीजन में अनुमान लगाय जा रहा है कि रेडी टू मूव प्रॉपर्टी की खरीदारी बढ़ सकती है जो कि एक बेहतर विकल्प है। बिल्डर भी अभी पंूजी जुटाने के लिए छूट के साथ घर बेचने को तैयार है और ऐेसे मे जीएसटी भी नहीं लगेगा।


सही से जांच करने के बाद ही लें घर

1. ये जरूर चेक करें की आपके द्वारा खरीदे जाने वाले घर पर जीएसटी लग रहा है या नहीं।
2. प्रॉपर्टी से संबंधित सभी प्रमाणपत्र की भी जांच करें
3. ऑफर्स से जुड़े नियम एवं शर्तें को भी ध्यान से देख लें
4. प्रॉपर्टी के लोकेशन, ऑफिस से दूरी, और इटीरियर्स को भी ध्यान में रखे
5. प्रॉपर्टी बेचने वाली कंपनी का पिछले रिकॉर्ड और गुणवत्ता को नजरअंदाज न करें

Published on:
28 Sept 2017 04:19 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा