Share Market News

नवरात्रि पर आपके पास है सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां पर सिर्फ एक रुपए में मिल रहा है सोना

इस नवरात्रि अगर आप सोना खरीदा चाहते है और आपको ऐसा लगता है की सोना बहुत ज्यादा महंगा है और आप इसे नहीं खरीद सकते हैं।
2 min read
gold
नवरात्रि पर आपके पास है सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां पर सिर्फ एक रुपए में मिल रहा है सोना

नई दिल्ली। इस नवरात्रि अगर आप सोना खरीदा चाहते है और आपको ऐसा लगता है की सोना बहुत ज्यादा महंगा है और आप इसे नहीं खरीद सकते हैं। तो आपको इस बात की चिंता करने की आपको कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर अब आपकी जेब में 1 रुपए भी पड़ा है तो भी आप इस नवरात्रि सोना खरीद सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे है जिसके जरिए आप इस नवरात्रि बहुत कम पैसों में भी आसानी से सोना ले सकते हैं। इतना ही नहीं आप इन तरीकों से अगर आप सोना खरीदते है तो आपको सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।

ऐसे खरीदे 1 रुपए में सोना
ई वॉलेट पेटीएम ने पेटीएम गोल्ड सर्विस शुरू कर रखी है। इस प्लैटफॉर्म से आप महज 1 रुपए में सोना खरीद सकते हैं। यहां आप 1 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक एकबार में सोना खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्लैटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 999.9 शुद्धता वाला है। यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है। आप जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं। क्योंकि फस्टिव सीजन शुरू होने वाला है इसलिए पेटीएम पर आपको एक से बढ़कर एक कैश-बैक भी मिलेंगे है।

ऐसे खरीदे सस्ती ज्वैलरी
पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आप सोना खरीद सकते हैं। आपका सोना एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में सुरक्षित रहेगा। खरीदने के साथ ही आप यहां सोना बेच भी सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरीके है जहां से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। बुलियन इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक इनके प्लैटफॉर्म पर सोना खरीदने के लिए आपको साइट पर अकाउंट खोलना होगा। अकाउंट खोलने के बाद आप कम से कम 300 रुपए में सोना खरीद सकते हैं। अगर आप ज्वैलरी खरीदना चाहते है तो मुथूट फाइनेंस जैसी कंपनियां आपको ईएमआई पर सोना खरीने का भी मौका दे रही हैं।

Published on:
09 Oct 2018 03:05 pm
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी