Share Market News

एक महीने के बाद डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

5 मार्च को आखिरी बार डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी एक अप्रैल के बाद पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होने से बढ़े डीजल के दाम
2 min read
Apr 04, 2019
petrol diesel price
एक महीने के बाद डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी का असर अब साफ दिखने लगा है। गुरुवार को डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह बढ़ोतरी करीब एक महीने के बाद देखने को मिली है। तब से अब तक या तो डीजल के दाम स्थिर थे या फिर कटौती हो रही थी। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम में 5 पैसे प्रतति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम में आखिरी बार एक अप्रैल को बढ़ोतरी देखने को मिली थी। आपको बता दें कि क्रूड ऑयल के दाम में पिछले तीन महीने में 33 फीसदी से लेकर 41 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.14, 67.88, 69.22 और 69.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी पांच मार्च के बाद यानी एक महीने के बाद देखने को मिली है। उस दिन डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। तब से लेकर अब तक डीजल के दाम में 1.40 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है।

डीजल के दाम में इजाफा






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)बढ़ोतरी (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.145
कोलकाता67.885
मुंबई69.225
चेन्नई69.835

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल के दाम एक अप्रैल वाले ही लागू रहेंगे। आज आपको अपने महानगर नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.86, 74.88, 78.43 और 75.62 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।

























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली72.86
कोलकाता74.88
मुंबई78.43
चेन्नई75.62

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
04 Apr 2019 07:22 am