
नर्इ दिल्ली। आज देश में लगातार चौथे दिन डीजल के दाम को स्थिर रखा गया है। इसे एक बड़ी राहत मानी जा रही है। वहीं दूसरी आेर पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गर्इ है। देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गर्इ है। वहीं पेट्रोल की कीमतों में आैसतन 11 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। चार दिनों से डीजल की कीमत में इजाफा ना होने से देश के लोगों को बड़ी राहत मिली है। डीजल के दाम में इजाफे की वजह से देश के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। देश में महंगार्इ की सबसे बड़ी वजह डीजल की कीमतों का बढ़ना रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश में पेट्रोल आैर डीजल कितनी कीमतें हो गर्इ है।
डीजल के दाम में नहीं हुअा इजाफा
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को भी डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं हुआ है एेसे में पूरे देश में मंगलवार के दाम ही लागू रहेंगे। देश के चार महानगरों की बात करें तो नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 73.87, 75.72 आैर 78.42 रुपए प्रति लीटर रहेंगे। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम 78.10 रुपए प्रति लीटर ही रहेंगे।
पेट्रोल में आैसतन 10 पैसे का इजाफा
वहीं दूसरी आेर पेट्रोल के दाम में आैसतन11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में नर्इ दिल्ली में 10 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद वहां पर दाम जिसके बाद वहां पर दाम क्रमशः 82.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः , 84.27, 89.80 आैर 85.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
देश में बढ़ रहा है विरोध
पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों को लेकर लोगों में केंद्र सरकार के प्रति विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। ना तो केंद्र सरकार अभी तक पेट्रोल आैर डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लेकर आ पार्इ है। ना ही लोगों को अभी तक पेट्रोल आैर डीजल से हो रहे मुनाफे का फायदा ही हो पा रहा है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा फैलार्इ गर्इ आॅयल बांड थ्योरी भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आने वाले दिनों में हालात एेसे ही रहे तो पेट्रोल आैर डीजल के दामों में आैर भी इजाफा हो सकता है।