Share Market News

रुपए के मुकाबले डॉलर के बढ़ने से सोना हुआ 20 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा, चांदी में मामूली गिरावट

आज सोना मामूली बढ़त के साथ पहुंचा 32,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर 30 रुपए की कटौती के बाद चांदी के दाम हुए 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम
2 min read
Apr 06, 2019
Gold and silver price
रुपए मुकाबले डॉलर के बढ़ने से सोना हुआ 20 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा, चांदी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त कारोबार के बीच शनिवार को सोना 20 रुपए चमककर 32,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 30 रुपए की मामूली गिरावट में 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। इससे पहले सोना सस्ता हो रहा था। जिसकी वजह सोना करीब 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु में नरमी रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर टूटकर 1,291.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, भविष्य में दाम बढऩे की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर की बढ़त में 1,294.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। कारोबारियों ने बताया कि सर्राफा बाजार में शनिवार को कारोबार सुस्त रहा, लेकिन घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में सप्ताहांत पर रही नरमी के कारण स्थानीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.03 डॉलर लुढ़ककर 15.09 डॉलर प्रति औंस रह गई थी।

स्थानीय बाजार में सोना और चांदी
स्थानीय बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चमककर 32,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। ग्राहकी उतरने से चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 30 रुपए टूटकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा भी 10 रुपए की नरमी के साथ 37,520 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,790
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,620
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,520
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
06 Apr 2019 04:13 pm