Share Market News

जेवराती मांग आने से सोना 200 रुपए महंगा, चांदी में 120 रुपए की बढ़ोतरी

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए महंगा होकर 33,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 120 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
2 min read
Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper
Gold prices fall drastically before navratri, know how much cheaper

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम दाम पर जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए महंगा होकर 33,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 120 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी के दाम
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही गिरावट से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में तेजी रही। लंदन का सोना हाजिर 8.12 डॉलर की तेजी में 1,293.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,293.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के निर्यात आकंड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पडऩे की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गयी है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 15.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोना और चांदी के दाम
वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए की छलांग लगाकर 33,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त के साथ में 33,100 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 120 रुपए चमककर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 110 रुपए की तेजी में 38,310 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,270
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,100
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,100
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,310
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Published on:
08 Mar 2019 04:54 pm