Share Market News

पेट्रोल-डीजल पर अच्छे दिन खत्म, आज कम नहीं हुर्इ कीमत

आर्इआेसीएल की वेबसाइट पर पेट्रोल आैर डीजल के रेट 12 जून की कीमतों को यथावत रखा गया है। इस बात के संकेत पिछले तीन से मिल रहे थे।

2 min read
पेट्रोल-डीजल पर अच्छे दिन खत्म, आज कम नहीं हुर्इ कीमत

नर्इ दिल्ली। बुधवार को पेट्रोल डीजल पर अच्छे दिन खत्म हो गए है। पिछले 14 दिन से जिस तरह से पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती हो रही थी, 15वें दिन कीमतों में कटौती नहीं देखी गर्इ। आर्इआेसीएल की वेबसाइट पर पेट्रोल आैर डीजल के रेट 12 जून की कीमतों को यथावत रखा गया है। इस बात के संकेत पिछले तीन से मिल रहे थे। जब 40 पैसे पेट्रोल पर कम करने के बाद कीमतों में कटौती को आैर कम करना शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को भी पेट्रोल के दामों में 15 पैसे आैर डीजल के रेट में मात्र 10 पैसे की कटौती की गर्इ थी। जानकारों की मानेें तो गुरुवार से पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल सकती है।

नहीं बदली कीमतें
बुधवार को पेट्रोल के दाम ना तो कम हुए ना ही बढ़े। दिल्ली आैर देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोग सरकार आैर आॅयल कंपनियों से आैर राहत की उम्मीद कर कर रहे थे। लेकिन एेसा नहीं हुआ। 12 जून का दिन राहत का आखिरी दिन था। उसके बाद बुधवार से उस राहत को बंद कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शायद अभी कुछ दिन आॅलय कंपनियां इन दामों को यथावत रखें आैर उसके बाद दामों को बढ़ाए या घटाए। जानकारों की मानें तो कीमतों में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं ज्यादा लग रही हैं। ताकि आॅयल कंपनियां अपने घाटे को थोड़ा कम कर सकें।

कुछ एेसे रहे पेट्रोल आैर डीजल के दाम






























शहरपेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली76.4367.85
कोलकाता79.1070.40
मुंबर्इ84.2672.24
चेन्नर्इ79.3371.62


आखिर क्यों बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम?

अमरीका में फेड रिजर्व की मीटिंग होने जा रही है। उस मीटिंग में आॅयल के दामों पर चर्चा होगी। वैसे रूस ने पेट्रोलियम का प्रोडक्शन बढ़ा दिया था। जिससे क्रूड आॅयल के प्रोडक्शन में तेजी आने से थोड़ी राहत मिली थी। जिसके बाद क्रूड आॅयल की कीमत 85 डाॅलर प्रति बैरल से 65 बैरल पति डाॅलर पर क्रूड आॅयल की काॅस्ट आर्इ थी। जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं इस दौराल डाॅलर की चाल आैर रुपए में गिरावट का भी असर पेट्रोल आैर डीजल के दामों में देखने को मिलेगा।

दो हफ्तों में मात्र दो रुपए की राहत
पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बीते दो हफ्तों में मात्र दो रुपए की राहत मिल सकी है। जबकि डीजल में यह राहत दो रुपए से भी कम है। जबकि जब कर्नाटक चुनाव खत्म हुए थे आैर मात्र हफ्तों में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में चार से पांच रुपए की आफत झेलनी पड़ी थी। एेसे में आॅयल कंपनियों आैर सरकार की आेर से देश को पेट्रोल आैर डीजल की बढ़ती कीमतों में आधी राहत भी नहीं दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर केंद्र सरकार पेट्रोल आैर डीजल के दामों में जीएसटी के दायरे में कब तक लेकर आते हैं।

29 मर्इ के बाद से 13 जून तक पेट्रोल अौर डीजल में कुल कटौती






























शहरपेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली2.001.46
कोलकाता1.961.46
मुंबर्इ1.981.55
चेन्नर्इ2.101.56

ये भी पढ़ें

खरीदने जा रहे टू-व्हीलर इंश्योरेंस तो इन बातों का रखें ध्यान, होगा बड़ा फायदा
Published on:
13 Jun 2018 08:11 am
Also Read
View All