Share Market News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

रविवार को पेट्रोल के दामों में हुई कटौती आईओसीएल से मिली जानकारी जानिए अपने शहर के दाम
2 min read
Apr 07, 2019
petrol
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम इस साल अपनी चरम सीमा पर हैं, जिसका असर बाजार में साफ देखने को मिल रहा है। रविवार ( 07 अप्रैल 2019 ) को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, शनिवार को डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.85 रुपए प्रति लीटर है। आइए आपको बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए इस बदलाव के बाद आपको अपने शहर में कितने दाम चुकाने होंगे।


पेट्रोल की कीमतों में हुई कटौती

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता , मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.85, 74.87, 78.42, और 75.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए थे, जिसके बाद आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे पहले एक अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।






























महानगरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली72.856
कोलकाता74.876
मुंबई78.426
चेन्नई75.616

डीजल के दामों में हुई कटौती

इसके साथ ही आपको बता दें कि आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश में डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा था। आज कई दिनों बाद डीजल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती देखने को मिली हैं, जिसके बाद देश की राजधानी में में 66.11 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है। देश के अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 67.85, 69.19, 69.80 रुपए प्रति लीटर है।






























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.418
कोलकाता67.858
मुंबई96.198
चेन्नई69.808

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
07 Apr 2019 09:03 am