Share Market News

Today Petrol-Diesel Price: लगातार छठे दिन पेट्रोल के दाम में 7 और डीजल की कीमत में 20 पैसे की गिरावट

6 दिनों में एक रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हुए डीजल के दाम समान अवधि में पेट्रोल पर 60 पैसे प्रति लीटर की कटौती लगातार क्रूड ऑयल के दाम गिरने से लोगों को हो रहा है फायदा

3 min read
petrol pump

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार छठे दिन कटौती हुई है। पेट्रोल के दाम में 7 पैसे और डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। खास बात ये है कि 6 दिनों में पेट्रोल के दाम में 60 पैसे और डीजल कीमत में एक रुपए से ज्यादा की कटौती हो चुकी है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमतों हुई कटौती की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है।

पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.23, 73.47 और 74.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 76.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 65.56 और 67.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 68.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.36 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

छह दिनों से देश के लोगों को मिल रही बड़ी राहत
छह दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों से देश के चार महानगरों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में नई दिल्ली के लोगों को 63 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। वहीं कोलकाता में 45 पैसे प्रति लीट कम किए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 54 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं चेन्नई में 51 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। अगर बात डीजल की करें तो सबसे ज्यादा दाम 1.13 रुपए प्रति लीटर नई दिल्ली में कम हुए हैं। उसके बाद मुंबई में 1.17 रुपए और चेन्नई में 1.14 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। सबसे कम कटौती 97 पैसे प्रति लीटर कोलकाता में कम हुए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
04 Jun 2019 09:09 am
Published on:
04 Jun 2019 07:40 am
Also Read
View All