Share Market News

Petrol Diesel price: पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे और डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में मिली राहत गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे की हुई थी कटौती

2 min read
May 31, 2019
Today Petrol-Diesel price: पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

नई दिल्ली। मोदी 2.0 सरकार के सांसदों के मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे और डीजल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर कह कटौती की गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। आइए आपको भी बताते हैं कि इस कटौती के बाद आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.73, 73.79, 77.34 और 74.46 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

डीजल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिलली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.51, 68.27 और 70.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की हुई है, जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 69.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
31 May 2019 07:36 am
Also Read
View All