Share Market News

डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर

डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दाम स्थिर डीजल के दाम में 8 मार्च से 70 पैसे से ज्यादा की कटौती
2 min read
Mar 19, 2019
petrol diesel price
डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने के कारण आज यानि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम दोनों में राहत दी गई है। जहां डीजल की कीमत में 11 कटौती की गई है, वहीं पेट्रोल के दाम को स्थिर रखा गया है। जानकारों के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में रुपया थोड़ा मजबूत हुआ है। वहीं प्रोडक्शन कम होने के बाद भी क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं डीजल की कीमतों में लगातार कटौती जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि डीजल की कीमतों में इस कटौती से आपको कितनी राहत मिलेगी।

डीजल की कीमतों में राहत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों नई दिल्ल, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.80, 68.59 और 70.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और कटौती देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में सोमवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.78, 74.86, 78.40 और 75.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 8 मार्च से पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी इजाफा हो सकता है।

Updated on:
19 Mar 2019 07:13 am
Published on:
19 Mar 2019 07:13 am