Share Market News

मात्र 52 पैसे की वजह से रिकॉर्ड बनाने से चूका विप्रो, अब लग सकता है लंबा वक्त

52 हफ्तों की उंचाई पर पहुंचने के बाद भी विप्रो अब भी 20 साल पुराने स्तर दूर 52 पैसे के अंतर से ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड तोडऩे से चूका विप्रो का शेयर
2 min read
Wipro missed making record due to 52 paisa, now may take long time
Wipro missed making record due to 52 paisa, now may take long time

नई दिल्ली। बुधवार को विप्रो का शेयर प्राइस सिर्फ 52 पैसे की कमी की वजह से 20 साल पुराना ऑल टाइम हाइक का रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गया। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर ने एक बार फिर से 52 हफ्तों का नया स्तर छुआ। मौजूदा समय में कंपनी के शेयर में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 50 पैसे की कमी वजह से हुई चूक की भरपाई कब होगी अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा।

52 पैसे की रह गई कमी
विप्रो का शेयर कल काफी कुलाचे भर रहा था। जिसकी वजह से कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही थी। जिसकी वजह से कंपनी का शेयर 387.60 रुपए पर पहुंच गया। उम्मीद जगने लगी कि कंपनी का शेयर अपने ऑल टाइम का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड तोड़ देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मात्र 52 पैसे के अंतर से पुराने रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक हो गई। उम्मीद आज भी की जा रही थी, क्योंकि कंपनी की शुरुआत 187.35 रुपए के साथ हुई थी।

20 साल पहले की कहानी
कंपनी के शेयर ने ऑल टाइम हाइक का रिकॉर्ड अब से 20 साल 22 फरवरी 2000 को बनाया था। उस वक्त कंपनी का शेयर प्राइस 388.12 रुपए पर पहुंच गया था। उसके बाद से बाद से अब तक कंपनी के शेयरों ने इतना बड़ा स्तर नहीं देखा है। बुधवार और गुरुवार को उम्मीद जगी थी, लेकिन मात्र 52 पैसे के अंतर ने निवेशकों को मायूस कर दिया।

मौजूदा समय में देखने को मिल रही है गिरावट
वहीं बात मौजूदा समय की करें तो विप्रो के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे कंपनी का शेयर 0.88 फीसदी यानी 3.40 रुपए की गिरावट के साथ 382 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज कंपनी के शेयर की शुरुआत 387.35 रुपए के साथ हुई थी। जो आज के दिन का उच्चतम स्तर भी है। जबकि कंपनी का शेयर 378.75 रुपए के साथ दिन के निचले स्तर भी पहुंचा।

Updated on:
24 Dec 2020 12:25 pm
Published on:
24 Dec 2020 12:13 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न