Share Market News

वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 27 फीसदी लुढ़के Yes Bank के शेयर्स

मंगलवार को दोपहर 01:54 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर्स 168.30 रुपए प्रति शेयर के दर पर ट्रेड करते नजर आए। चौथी तिमाही में कंपनी ने दर्ज किया था 1,507 करोड़ रुपए का घाटा। एनलिस्ट कंपनियों ने घटाया टार्गेट प्राइस।

2 min read
वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 27 फीसदी लुढ़का यस बैंक के शेयर्स

नई दिल्ली। मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर्स में 27 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक के शेयरों में इस बड़ी गिरावट का प्रमुख कारण वित्त वर्ष 2018-19 के मार्च तिमाही नतीजों में बैंक के कमजोर प्रदर्शन को बताया जा रहा है। फंसे कर्ज की बोझ की वजह से जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को घाटा हुआ है।


दोपहर तक 28 फीसदी की आई गिरावट

मंगलवार को दोपहर 01:54 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर्स 168.30 रुपए प्रति शेयर के दर पर ट्रेड कर रहे हैं। इस वक्त कंपनी के शेयरों में 28.3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, बाजार खुलने के दौरान यस बैंक के शेयरों की शुरुआत 213.50 रुपए प्रति शेयर पर हुई थी।


तीसरी तिमाही में हुआ था घाटा

यस बैंक के नतीजों के बाद बाजार विश्लेषकों का मानना था कि घाटे के बाद बैंक के शेयर्स में 5-10 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। गत 26 अप्रैल को जारी किए गए तिमाही नतीजों में कंपनी को 1,507 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। जबकि, पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में कंपनी को 1,179.44 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। नेट इंटरेस्ट इनकम 16.3 फीसदी की दर से बढ़ी है। नेट इंटरेस्ट इनकम, इंटरेस्ट से कमाई और इंटरेस्ट पर खर्च


एनलिस्ट कंपनियों ने घटाया टार्गेट प्राइस

तिमाही नतीजों के बाद कई एनलिस्ट कंपनियों ने भी यस बैंक के टार्गेट प्राइस को कम किया है। इन सभी कंपनियों में सबसे अधिक कटौती मैक्वेरी ने की है। मैक्वेरी ने कहा कि बीते 8 सालों से वो यस बैंक को इस बात के लिए संदेह की स्थिति में है कि यह बैंक स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं। मैक्वेरी ने यस बैंक के शेयरों के स्टॉक कॉल को अंडरपरफार्म की श्रेणी में डालते हुए टार्गेट प्राइस 165 रुपए प्रति शेयर रखा था। वहीं, डॉयच बैंक ने सबसे बेहतर टार्गेट प्राइस रखा था। डॉयच बैंक ने स्टॉक कॉल को बाय की श्रेणी में डालते हुए 245 रुपए प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस रखा था। इसके अतिरिक्त क्रेडिट सुइस ने अपना टार्गेट प्राइस 205 रुपए प्रति शेयर और मॉर्गन स्टेनली ने 125 रुपए प्रति शेयर का टार्गेट प्राइस रखा था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Updated on:
30 Apr 2019 02:37 pm
Published on:
30 Apr 2019 02:27 pm
Also Read
View All