Share Market News

आरबीआर्इ के इस कदम से बढ़ गर्इ आपके होम लोन आैर कार लोन की र्इएमआर्इ

आरबीआर्इ के रेपो रेट आैर रिवर्स रेपो रेट के बढ़ाने से लोगों के घरों आैर कार लोन की र्इएमआर्इ में इजाफा हो गया है।

2 min read
Aug 01, 2018
Repo rate
आरबीआर्इ के इस कदम से बढ़ गर्इ आपके होम लोन आैर कार लोन की र्इएमआर्इ

नर्इ दिल्ली।आरबीआई ने जून के बाद एक बार फिर से रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। रेपो रेट 6.25 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दिया गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 6 फीसदी से 625 फीसदी कर दिया गया है। सोमवार से बुधवार तक चली आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक में ये फैसला लिया गया। ताज्जुब की बात तो ये है मोदी सरकार के टेन्योर में रेपो रेट आैर रिवर्स रेपो रेट में दूसरी बार बदलाव हुआ है। इससे पहले यूपीए की सरकार में रेपो आैर रिवर्स रेपो रेट में बदलाव किया गया था। आइए आपको भी बताते हैं कि होम से लेकर पर्सनल लोन तक में आपकी र्इएमआर्इ में कितनी बढ़ोत्तरी हो गर्इ है।

20 साल के होम लोन र्इएमआर्इ हुर्इ इतनी
अगर हम 20 साल को आधार मानकर चले तो रेपो रेट में बढ़ोत्तरी होने से 20 लाख रुपए की र्इएमआर्इ में अब 17995 रुपए हो गर्इ है। वहीं अगर किसी का लोन 30 लाख रुपए का है तो उसकी र्इएमआर्इ 26,511 रुपए से 27,058 रुपए हो गर्इ है। अगर आपने 50 लाख रुपए का लोन लिया हुअा है तो र्इएमआर्इ 44,186 रुपए से बढ़कर 44,986 रुपए हो गर्इ है। आपको बता दें होम लोन पर मौजूदा ब्याज दर 8.75 फीसदी है जबकि रेपो आैर रिवर्स रेपो में बढ़ने के बाद ब्याज दरें 9 फीसदी बढ़ोत्तरी कर दी है।

आपकी गाड़ी पर भी बढ़ गया
अगर हम आपकी गाड़ी की र्इएमआर्इ की बात करें तो पांच साल के लोन पर 3 लाख रुपए की गाड़ी की र्इएमआर्इ 6,323 रुपए से बढ़कर 6359 रुपए हो गर्इ है। 5 लाख रुपए की गाड़ी पर र्इएमआर्इ 10,538 रुपए से बढ़कर 10,599 रुपए हो गर्इ है। वहीं अगर आपके पास 10 लाख रुपए की गाड़ी की र्इएमआर्इ भर रहे हैं तो उसकी र्इएमआर्इ 21,075 से बढ़कर 21,198 रुपए के आसपास हो गर्इ है। आपको बता दें कि गाड़ियों की र्इएमआर्इ में मौजूदा समय में ब्याज दर 9.65 फीसदी है जो अब बढ़कर 9.90 फीसदी हो गर्इ हैं।

एक साल के पर्सनल लोन की किश्तों में भी हुआ इजाफा
अगर आपने बैंक से पर्सनल लोन लिया है तो उस पर मौजूदा समय में 12.55 फीसदी है जो अब बढ़कर 12.80 फीसदी हो गर्इ है। एेसे में 2 लाख रुपए के पर्सनल में आपको अब 17,821 रुपए नहीं बल्कि 18,000 रुपए के आसपास देना होगा। जबकि तीन लाख रुपए के लोन पर आपकी र्इएमआर्इ 26,732 रुपए से बढ़कर 27 हजार रुपए के आसपास हो गर्इ है। वहीं पांच लाख के लोन की र्इएमआर्इ 45,000 रुपए के आसपास हो गर्इ है।

पुराने कर्जदारों पर नहीं पड़ेगा फर्क
आपको बता दें कि इन बढ़ी हुर्इ दरों का फर्क पुराने कर्जदारों पर नहीं पड़ेगा। जिनके पुराने लोन चल रहे हैं उनसे पुरानी दरों के हिसाब से र्इएमआर्इ ली जाएगी। जबकि जो बढ़ी हुर्इ दरों के बाद लोन लेंगे उन यह लागू होंगी।

Published on:
01 Aug 2018 04:10 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP