मथुरा

‘कॉकरोच’ बनकर सरकारी ऑफिस में घुस गया शख्स, मच गया बवाल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश में सरकारी अफसरों को सबक सिखाने के लिए एक शख्स ने अनोखा तरीका अपनाया। शख्स 'कॉकरोच' की वेशभूषा में मथुरा नगर निगम के ऑफिस (Mathura Municipal Corporation office) में दाखिल हो गया। यह नजारा देखते ही बवाल मच गया।

3 min read
May 22, 2026
सांकेतिक AI इमेज

Cockroach Janata Party: डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों पूरे देश में क्रेज छाया है। देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बढ़-चढ़कर चर्चा हो रही है। देश के युवा इस संगठन को काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस कॉकरोच जनता पार्टी का असर मथुरा में देखने को मिला है। मथुरा में एक शख्स ने इस डिजिटल संगठन से प्रेरित होकर सरकारी ऑफिस के लापरवाह अफसरों को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।

ये भी पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: अखिलेश के गढ़ सैफई में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज, छात्रों और मरीजों को होगा फायदा

मथुरा नगर निगम ऑफिस पहुंचा 'कॉकरोच'

सरकारी अफसरों को सबक सिखाने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एरक शख्स 'कॉकरोच' की वेशभूषा में मथुरा नगर निगम कार्यालय में दाखिल हो गया। नगर निगम के ऑफिस पहुंचे इस 'कॉकरोच' को देखते ही लोगों का जमावाड़ा लग गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोग 'कॉकरोच' का भेष बनाकर पहुंचे इस शख्स का वीडियो बनाने लगे। जब यह शख्स नगर निगम के अफसरों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। ऑफिस में मौजूद सभी कर्मचारियों का ध्यान इस 'कॉकरोच' पर टिक गया।

नाचते-गाते सरकारी कार्यालय पहुंचा 'कॉकरोच'

मथुरा में 'कॉकरोच' की वेषभूषा में एक शख्स नगर निगम के ऑफिस तक नाचते-गाते हुए पहुंचा। शख्स के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाया और खूब मजे लिए। सरकारी ऑफिस पहुंचा यह शख्स यमुना नदी में गिरते गंदे नालों का विरोध जताने के लिए गया था।

नगर निगम कार्यालय पहुंचा 'कॉकरोच' कौन है?

मथुरा नगर निगम में अनोखे अंदाज से दाखिल होने वाला शख्स समाजसेवी है। समाजसेवी का नाम दीपक शर्मा है। दीपक ने बताया कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं। उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। दीपक का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

कॉकरोच बनकर रहना मजबूरी

समाज सेवी दीपक शर्मा ने बताया कि कॉकरोच का भेष रखना मजबूरी है। जिस तरह से CJI ने बयान दिया पढ़े-लिखे युवकों को लेकर, जिसको लेकर पूरा युवक वर्ग गुस्से में है। देश के प्रथम न्याय पालिका के जज ने जो बयान दिया, वो निंदनीय है। कॉकरोच का भेष धारण करके नगर निगम पहुंचे दीपक शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य यमुना में प्रदूषण का है। प्रदूषण के साथ-साथ उन्होंने भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। दीपक के मुताबिक, लोग सरकारी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आते हैं। सरकारी कार्यालय आते-जाते हुए लोगों की चप्पल घिश जाती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

दीपक ने कहा- सरकारी कर्मचारियों को जगाने आया हूं

समाज सेवी दीपक शर्मा ने कहा कि मैं सरकारी कार्यालय में बैठे अधिकारियों को जगाने आया हूं। यमुना नदी में जो नाले गंदे गिर रहे हैं, उन्हें बंद कराया जाए। इसके साथ ही भ्रष्टाचार जिस तरह से चरम पर है, उसे कॉकरोच खाएगा। हर अधिकारी की सीट के नीचे कॉकरोच कहीं ना कहीं आपको मिल जाएगा। यमुना नदी में गिरते हुए गंदे नाले और भ्रष्टाचार के साथ-साथ ऐसे बहुत से मुद्दे हैं, जो लोगों को को खोखला कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी'

CJI सूर्यकांत की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद एक 30 वर्षीय युवक ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाई। इस पार्टी को बनाने वाले शख्स का नाम अभिजीत दीपके है। अभिजीत दीपके, महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले हैं और डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, वह अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत साल 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं।

CJI ने क्या कहा?

LiveLaw के मुताबिक, 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। CJI सूर्यकांत ने कहा- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इसके अगले दिन कोकरोच जनता पार्टी नाम से डिजिटल पहल शुरू हुई।

ये भी पढ़ें

‘बेटियों को छेड़ा तो यमराज टिकट काट देंगे’, CM योगी की सीधी चेतावनी, सपा शासन को बताया गुंडाराज
Published on:
22 May 2026 07:47 pm
Also Read
View All