मथुरा

गृहक्लेश के चलते दम्पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, देखें वीडियो

पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि गृहक्लेश के चलते दंपति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की है।
less than 1 minute read
Aug 20, 2019
INDIAN RAILWAY
गृहक्लेश के चलते दम्पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, देखें वीडियो

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र स्थित बरसाना रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार को एक दंपति की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र स्थित बरसाना रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर एक दंपति के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रेक पर पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो दोनों की शिनाख्त करीब 24 वर्षीय भगीरथ पुत्र राजेन्द्र निवासी हताना थाना कोसीकलां और उसकी पत्नी प्रिया उर्फ खुशबू उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि गृहक्लेश के चलते दंपति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Published on:
20 Aug 2019 03:31 pm