मथुरा

एक कमरे में दो ज़िंदगियों का खौफनाक अंत: प्यार, विवाद या साज़िश? वृंदावन की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन के पानीघाट इलाके में बंद कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। लेकिन पुलिस प्रेम, विवाद और अन्य एंगल से जांच कर रही है।

2 min read
May 02, 2026
इनसेट में मृतकों की फोटो जानकारी देते सीओ सोर्स विभाग

मथुरा के वृंदावन के पानीघाट इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक बंद कमरे से युवक और युवती के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां एक किराए के मकान के बंद कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर जांच की। कमरे के अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। दोनों की हालत देखकर मामला गंभीर लगने लगा। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

मृतकों की पहचान सुभाष और राधिका के रूप में हुई

जांच में मृतकों की पहचान सुभाष और राधिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राधिका पिछले कई सालों से इस इलाके में किराए पर रह रही थी। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया। जब पुलिस को पता चला कि युवती ने पहले युवक के खिलाफ थाना जैत में एक मामला दर्ज कराया था। इससे दोनों के रिश्ते और उनके बीच के विवाद को लेकर शक गहराने लगा है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम का हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले को कई एंगल से जांच रही है। प्रेम संबंध, आपसी विवाद और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।

सीओ बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन अभी कुछ भी साफ तौर पर कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा और डर का माहौल बना दिया है। लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर इस बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ। जिसने दो जिंदगियों को एक साथ खत्म कर दिया।

Published on:
02 May 2026 02:36 pm
Also Read
View All