मथुरा

मथुरा से महिला सहित पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

मथुरा पुलिस ने एक महिला सहित पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2019
Bangladeshi
मथुरा से महिला सहित पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

मथुरा। पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है और इसी अभियान के तहत थाना हाईवे पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है और वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ये है मामला

जिले में पिछले 3 महीनों से अवैध तरीके से रह रहे शफीक खान पुत्र इब्राहिम खान, बिलाल कुरैशी पुत्र निसार कुरैशी, आशद खान पुत्र समद खान, शादर खान पुत्र बिलाल और मैना बेगम पत्नी लिटन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जब इनसे थाने में पूछताछ की गई तो पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों ने बताया कि यह लोग अवैध तरीके से यहां आए थे।

सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे ने पकड़े गए बांग्लादेशियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 5 बांग्लादेशियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। यह बांग्लादेशी सराय आजमाबाद में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे और अपना जीवन यापन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस ने जब चेकिंग की और इनसे भारत में आने के साक्ष्य मांगे तो यह लोग पुलिस को कुछ नहीं दिखा पाए। पुलिस अभी और पूछताछ कर रही है जो भी निकल कर सामने आएगा उसीके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Aug 2019 01:48 pm