17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, एक गंभीर, 3 साल से चल रहा काम

Mathura Accident: मथुरा के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की सटरिंग गिरने से हादसा हो गया। हादसे में 3 मजदूर की मौत और एक के घायल होने की सूचना है।
2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Aug 21, 2026

Mathura Accident

Vrindavan Omaxe Mall Shuttering Accident:वृंदावन के रुकमणि विहार गोल चक्कर के पास पिछले तीन वर्षों से निर्माणाधीन ओमैक्स मॉल में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा हो गया। चौथी मंजिल पर लेंटर डालते समय अचानक शटरिंग ढह जाने से वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य चलाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला।

मलबे से निकाले गए मजदूरों में से रफ्यूल (उम्र लगभग 28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य मजदूरों आलम (उम्र लगभग 30 वर्ष) और नेपाल निवासी शिवराम (उम्र लगभग 42 वर्ष) को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन साल से चल रहा था मॉल का निर्माण

जानकारी के मुताबिक, रुकमणि विहार में ओमैक्स की ओर से इस मॉल का निर्माण करीब तीन साल से कराया जा रहा है। निर्माण स्थल पर रोजाना लगभग 50 मजदूर काम करते हैं। हादसे के समय पांच मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से एक मजदूर कुछ देर के लिए वहां से चला गया था, इसलिए वह हादसे की चपेट में आने से बच गया।

मृतकों में पश्चिम बंगाल और नेपाल के मजदूर

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रफ्यूल, शिवराम और आलम के रूप में हुई है। रफ्यूल की उम्र करीब 28 वर्ष थी और वह सीताही, कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। शिवराम की उम्र करीब 42 वर्ष बताई गई है और वह नेपाल के कैलाली जिले के सिमरी जोशीपुर के निवासी थे। तीसरे मृतक आलम की उम्र करीब 30 वर्ष थी और वह भी कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और मलबे में अब कोई व्यक्ति फंसा नहीं है। प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है, और मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।