Crime News: एक घर में 5 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाशें घर में मिली। जानिए पूरा मामला क्या है?
Crime News: मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कमरे के अंदर पति, पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव मिले हैं। यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शवों के पास दूध से भरे गिलास भी मिले हैं, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सुबह काफी देर तक परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकले। शक होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मृतकों में मनीष, उनकी पत्नी सीमा, बेटा प्रतीक और दो बेटियां हनी और प्राची शामिल हैं।
मनीष के भाई जयकिशन का कहना है, '' परिवार के साथ मेरे भाई ने सुसाइड कर लिया। मौत कैसे हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन कर रही है।''