
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर के सुबह और शाम के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के पट बंद होने का समय दोपहर और रात को एक-एक घंटा बढ़ाया गया है। बुधवार की देर शाम मंदिर प्रबंधन ने परिवर्तित समय सारिणी जारी की।
दरअसल, 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है। इस दिन बांके बिहारी महाराज सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसी दिन साल में एक बार ठाकुरजी मोर मुकुट कटि काछिनी व वंशी धारण करते हैं। इस दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
भारी भीड़ के मद्देनजर सिविल जज (जू.डि.) गौरव सिंह के आदेश के बाद प्रबंधक मुनीश शर्मा ने समय परिवर्तन की जानकारी दी। जिसके अनुसार, पूर्णिमा के दिन प्रातः कालीन सेवा में दर्शन खुलने का समय 7:45 बजे, श्रंगार आरती 7:55 बजे, राजभोग सेवा 8:00 बजे, राजभोग आरती 12:55 बजे होकर एक बजे पट बंद होंगे।