मथुरा

जन्म के बाद कलेजे के टुकड़े को यमुना में बहा आई कलयुगी मां, भगवान बनकर पहुंची पुलिस ने दी जिंदगी

जन्म देने के बाद नवजात बच्चे को माता ने यमुना में बहाया, पुलिस ने बचाया
less than 1 minute read
May 06, 2021
child
यमुना में प्रवाहित किए गए बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। यमुना नदी में एक नवजात को कु-माता ने बहा दिया। यमुना में बहते बच्चे को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुँचे अद्दा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने नवजात को यमुना में से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक नवजात के उपचार में लगे हुए है।


मारने बाले से बचाने बाला बड़ा होता है। यह कहावत चरितार्थ साबित हुई। थाना वृंदावन क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना नदी के चामुंडा घाट के समीप एक नवजात शिशु तसले में बहता हुआ मिला। यमुना में नवजात को बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अददा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बिना समय गवाएं तत्काल प्रभाव से बच्चे को यमुना नदी में से निकलवाया। फोन पर मामले की जानकारी देते हुए अददा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि यमुना में नवजात बच्चे के बहने की सूचना पर हम लोग वहां पहुंचे। बच्चे को तत्काल प्रभाव से यमुना में से निकलवाया गया और उपचार हेतु बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बच्चा जीवंत है और अस्पताल के डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। बच्चे को किसने बनाया है और किस मकसद से बनाया है यह जांच का विषय है।

रिपोर्ट - निर्मल राजपूत

Published on:
06 May 2021 04:21 pm