मथुरा

UP Nagar Nikay Chunav:कौन हैं तुलसी राम शर्मा? जिन्हें सपा ने मथुरा वृंदावन से बनाया है मेयर उम्मीदवार

UP Nagar Nikay Chunav: मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता तुलसी राम शर्मा को सपा ने मथुरा वृंदावन नगर निगम से मेयर उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं तुलसीराम शर्मा?

2 min read
Apr 30, 2023
tulsi_ram_sharma.jpg
तुलसीराम शर्मा सपा के हैं मथुरा में कद्दावर नेता

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। समाजवादी पार्टी ने तुलसीराम शर्मा को मथुरा वृंदावन नगर निगम से मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से है। विनोद अग्रवाल पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल के रिश्तेदार हैं।

तुलसीराम शर्मा की गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में होती है। जब भी मुलायम सिंह यादव मथुरा जाते थे तब तुलसीराम शर्मा जरुर मिलते थे और बंद कमरे में उनसे अकेले में बात करते थे। तुलसीराम शर्मा समाजवादी पार्टी के मथुरा में जिलाध्यक्ष रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: यूपी के इस सीट पर निकाय चुनाव में अभी तक बसपा का नहीं खुला खाता, क्या इस बार इतिहास बदल पाएगी?

मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं तुलसीराम शर्मा
तुलसी राम शर्मा समाजवादी पार्टी की स्थापना के साथ से जुड़े हुए हैं। सपा की स्थापना से लेकर अब तक मथुरा में कई नेता सपा में आए और कईयों ने पार्टी छोड़कर दूसरे दल का दामन थाम लिया लेकिन तुलसीराम शर्मा पार्टी के प्रति निष्ठावान बने हुए हैं। पार्टी के प्रति निष्ठावान को देखते हुए सपा ने उन्हें मेयर का उम्मीदवार बनाया है।

सपा मेयर प्रत्याशी तुलसी राम शर्मा पूरे जोर- शोर के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह डोर टू डोर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं सपा के कई नेताओं ने भी उन्हें जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अभी हाल में ही तुलसी राम शर्मा का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद माना जा रहा था कि सपा उनकी टिकट देगी। लेकिन सपा ने उनके टिकट को बरकार रखा।


अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रो पड़े थे शर्मा
वीडियो वायरल होने के बाद तुलसी राम शर्मा ने मीडिया से रोते हुए कहा था कि यह वीडियो पूरी तरह गलत है। आज तकनीकी के तहत किसी को किसी के सिर पर लगाया जा सकता है। यह एक कूचक्र है। जो हमें फंसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। कोई आ करके बता दे हमने किसी से भी एक रुपया लिया हो। मेरी आत्मा रो रही है। इस वीडियो के जरिए कुछ लोग ब्लैकमैल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Updated on:
30 Apr 2023 10:28 am
Published on:
30 Apr 2023 10:17 am