मथुरा

महंत बालमुकंद का मुख्य हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

-तीन लोगों को इस मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल-50 हजार का इनाम घोषित किया था एसएसपी ने
less than 1 minute read
Aug 01, 2019
murder acused
महंत बालमुकंद का मुख्य हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा। 50 हजार के इनामी और वृंदावन के महंत बालमुकुंद के मुख्य हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में तीन अपराधी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। गिरफ्तार हत्यारोपी महंत बालमुकुंद का ड्राइवर था। आश्रम की करोडों रूपये की जमीन को कब्जाने के लिए महंत की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले का खुलासा कर दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी ड्राइवर उमेश पाठक अभी भी फरार चल रहा था। एसएसपी मथुरा ने इसके उपर 50 हाजर का इनाम घोषित किया था। इस साजिश में उमेश की मां और पत्नी भी शमिल थीं।

गुरूवार को छटीकरा के पास मुठभेड के बाद पुलिस ने उमेष पाठक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले उमेष पाठक ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जबावी फायरिंग में उमेष के पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल उमेष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
01 Aug 2019 09:20 pm