UP Crime: स्पा सेंटर्स की आड़ में गंदा खेल चल रहा था। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 'विशेष सेवा' के नाम पर लोगों से एक्स्ट्रा पैसे वसूलते थे।
UP Crime: मथुरा पुलिस ने शुक्रवार रात एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। मामले मे 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, दो स्पा सेंटरों से 15 महिलाओं को छुड़ाया है।
26 से 45 वर्ष की आयु की ये महिलाएं मथुरा, दिल्ली, रांची और उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 29 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं, रसीद बुक और रजिस्टर जब्त किए।
बताया जा रहा है कि यह रैकेट ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया और शराब की दुकानों के पास मौखिक प्रचार करता था। इस दौरान लोगों से अतिरिक्त शुल्क पर 'विशेष सेवाएं' देने का वादा किया करता था।
ASP मथुरा आशना चौधरी ने पुष्टि की कि ये महिलाएं 8 से 9 महीने से इस रैकेट में शामिल थीं। अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।