मथुरा

अच्छी खबर : अयोध्या की तर्ज पर होगा मथुरा वृंदावन का काया-कल्प, बसेगा नया शहर

9350 हेक्टेयर में बसाया जाएगा नया वृंदावन विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला होगा नया शहर

less than 1 minute read
Dec 01, 2020
वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर 19 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन तक के लिए एक बार फिर बंद

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा ( mathura news ) अयोध्या की तर्ज पर अब मथुरा और वृंदावन का भी कायाकल्प होगा। जिस तरह से अयोध्या में अध्यात्म नगरी इच्छवाकुपुरी प्रस्तावित है उसी तरह से मथुरा में भी एक नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा। दोनों धार्मिक शहरों को पर्यटन के लिहाज से विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मथुरा में बनने वाला नया शहर वृंदावन राया कस्बे में करीब 9350 हेक्टेयर में फैला होगा और यह विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला शहर होगा। इस शहर का निर्माण कार्य भी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को दिया गया है। इस शहर को बसाने में करीब 7000 करोड रुपए खर्च होंगे यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने इसकी मंजूरी सरकार को दे दी है। इस पूरे गांव में मथुरा और वृंदावन की पौराणिकता को दिखाया जाएगा। यहां पर एक संग्रहालय भी होगा और इस गांव को यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट पर इस तरह से विकसित किया जाएगा कि यह दुनियाभर के सैलानियों के लिए एक आकर्षण बनेगा।

ऐसा होगा नया शहर
नए शहर वृंदावन की कल्पना ही बेहद आकर्षित करने वाली है। इस गांव में वृंदावन और मथुरा की पौराणिकता को दर्शाया जाएगा। कई ऐसे स्थान हैं जो इतिहास के पन्नों में दबे हुए हैं, उनका भी प्रदर्शन इस गांव में किया जाएगा। इस गांव में प्राचीन ऋषियों के आश्रम की झांकियां बनाई जाएंगी और यह बिल्कुल प्राचीन गांव की तरह ही दिखेगा। बावजूद इसके सैलानियों के लिए यहां पर विश्व स्तरीय गेस्ट हाउस और होटलों का भी निर्माण किया जाएगा। यानी यह एक तरह से विविधता वाला शहर होगा।।

Published on:
01 Dec 2020 06:32 pm
Also Read
View All